यूरोप में रहने वाले एक भारतीय युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह बताता है कि यूरोप में अच्छी जिंदगी सिर्फ ऊंची सैलरी, बेहतर हेल्थकेयर या आधुनिक तकनीक की वजह से नहीं है. उसके मुताबिक, असली फर्क वहां की रोजमर्रा की सुविधाओं, साफ-सुथरे सार्वजनिक स्थानों और लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए शहरों में दिखाई देता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस पर जमकर चर्चा कर रहे हैं.
पार्क में बैठकर बताई यूरोप की खासियत
जर्मनी में रहने वाले भारतीय युवक सत्यम सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह अपने घर के पास बने एक पार्क में बैठा नजर आता है. वह बताता है कि पार्क इतना साफ और शांत है कि वह आराम से वहां बैठकर अपनी डायरी लिख सकता है, जबकि आसपास बच्चे खेल रहे होते हैं और लोग बिना किसी शोर-शराबे के टहल रहे होते हैं. उसके मुताबिक, ऐसी छोटी-छोटी चीजें ही लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाती हैं.
‘यहां सड़कें नहीं, लोगों को प्राथमिकता दी जाती है’
सत्यम सिंह का कहना है कि यूरोप में शहरों की योजना लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है, सिर्फ गाड़ियों के लिए नहीं. उसने बताया कि वहां फुटपाथ इतने चौड़े होते हैं कि कई बार सड़क से भी बड़े नजर आते हैं. साइकिल चलाने वालों के लिए अलग लेन होती है और कार चालक तब तक साइकिल सवार के पीछे चलते हैं, जब तक सुरक्षित तरीके से आगे निकलने की जगह न मिल जाए. इसके अलावा, ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर कोई भी पैदल यात्री सड़क पार कर रहा हो तो वाहन चालक अपनी गाड़ी रोक देते हैं, चाहे कार कितनी भी महंगी या लग्जरी क्यों न हो.
यह भी पढ़ें: CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
भारत से तुलना पर शुरू हुई बहस
वीडियो में सत्यम ने भारत का भी जिक्र किया. उनका कहना है कि भारत में कई बार महंगी या बड़ी गाड़ियां चलाने वाले लोग पैदल चलने वालों और साइकिल सवारों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखते, जिससे हादसे भी हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि अच्छी जिंदगी सिर्फ पैसे से नहीं आती, बल्कि सुरक्षित माहौल, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और लोगों को प्राथमिकता देने वाली व्यवस्था से भी आती है. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल media पर इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग उनकी बात से सहमत नजर आए, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि भारत में भी कई शहरों में तेजी से बुनियादी ढांचे में सुधार हो रहा है और तुलना करते समय दोनों जगहों की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल





