Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी की धड़कनें तेज हो जाएंगी. इस वीडियो में एक शख्स खेत में खटिया पर आराम कर रहा है, तभी अचानक एक सांप उसके शरीर पर चढ़कर उसके चेहरे और मुंह तक पहुंचने की कोशिश करता नजर आता है. यह पूरा मंजर देखने वालों की सांसें थाम देने वाला है. यह वीडियो एक्स यूजर @NareshIndr47532 के जरिए शेयर किया गया, जिसके बाद यह देखते ही देखते वायरल हो गया.
खटिया पर आराम कर रहा था शख्स, तभी सांप ने बढ़ाया खतरा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स खेत में लगी खटिया पर आराम कर रहा है, तभी एक सांप उसके शरीर पर रेंगते हुए उसकी छाती तक पहुंच जाता है. यहीं नहीं रुककर सांप धीरे धीरे उसके चेहरे और मुंह के करीब बढ़ने लगता है, जिससे स्थिति बेहद खतरनाक हो जाती है.
यह भी पढ़ें: Nepal School Children Viral Video : बारिश में रेनकोट पहन हाथों में हाथ डाल पहाड़ चढ़े नन्हे बच्चे, VIDEO जीत लेगा दिल
शख्स जमा रहा, जैसे पत्थर बना हो
वीडियो में सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि सांप के चेहरे के इतने करीब पहुंचने के बावजूद शख्स बिल्कुल भी नहीं हिलता और पूरी तरह स्थिर पड़ा रहता है, मानो जमकर पत्थर बन गया हो. जरा सी भी हरकत सांप को उकसा सकती थी, इसलिए वह चुपचाप और बिना डगमगाए लेटा रहता है, जब तक कि सांप को हटाने की कोशिश नहीं की जाती.
किसी ने नहीं की सांप को हटाने की कोशिश
वीडियो में यह भी नजर आता है कि आसपास मौजूद कोई व्यक्ति सांप को शख्स के शरीर से हटाने की कोशिश करता है, ताकि खतरा टल सके. यह पूरा दृश्य बेहद तनावपूर्ण है, क्योंकि एक तरफ शख्स बिना हिले डुले लेटा रहता है, तो दूसरी तरफ सांप को सावधानी से दूर करने की कोशिश की जा रही होती है.
यूजर्स ने बताया बेहद खतरनाक
वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने इस पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर्स ने लिखा कि “धर्य से बड़ी से बड़ी समस्या को हल किया जा सकता है।”. कुछ लोगों ने इसे बेहद खतरनाक स्थिति बताते हुए कहा कि “बिना जरा भी घबराए और अपनी सांसों को रोककर उस व्यक्ति ने जो गजब का संयम दिखाया, उसी ने मौत के मुंह से उसकी जान बचा ली”. वहीं कुछ यूजर्स ने ग्रामीण इलाकों में खुले में सोने बैठने को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह भी दी.
ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर सांप शरीर के करीब आ जाए तो घबराकर हरकत करने के बजाय बिल्कुल स्थिर रहना ही सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है, क्योंकि अचानक हरकत सांप को हमला करने के लिए उकसा सकती है. यह वीडियो एक बार फिर यह सिखाता है, कि खतरे के वक्त धैर्य बनाए रखना कितना जरूरी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Python Viral Video: दुकान की छत पर छिपा बैठा था 8 फीट का अजगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर फैली दहशत





