तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वायरल हो रहे CCTV वीडियो में एक महिला बैंक मैनेजर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करती और उन्हें थप्पड़ मारती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि यह महिला पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.के. अलागिरी की बेटी कयालविझी हैं, जो तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि की पोती भी है. घटना के बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
लिफ्ट खराब होने पर भड़क गईं, मैनेजर को जड़ दिया थप्पड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना चेन्नई स्थित भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा की है. बताया जा रहा है कि बैंक की लिफ्ट खराब थी, जिससे कयालविझी नाराज हो गईं. इसी बात को लेकर उनकी बैंक मैनेजर से कहासुनी हो गई. आरोप है कि बहस के दौरान उन्होंने बैंक मैनेजर को सबके सामने थप्पड़ मार दिया. पूरी घटना बैंक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला पहले मैनेजर से कुछ बहस करती है इसके बाद खड़े होकर अचानक मैनेजर को चांटा मार देती है.
ताऊ और दादा पूर्व सीएम, पिता केंद्रीय मंत्री इसके बावजूद भी लहजा रईसो वाला नहीं बल्कि ऐसा है मानों फकीरों के हाथ मलाई लग गई हो….महिला कयालविझी है, नाम पता लग गया अब हरकतें भी देख लो pic.twitter.com/mLHvVd2w5N
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) July 26, 2026
FIR दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद बैंक मैनेजर की शिकायत पर कयालविझी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज सहित अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी. इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है. कई यूजर्स का कहना है कि किसी भी कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता, चाहे सामने वाला कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो. वहीं कुछ लोगों ने मांग की कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. दूसरी ओर, कुछ यूजर्स ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, इसलिए अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच का इंतजार करना चाहिए. वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल





