ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें

ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें


ITR Filing Deadline: 31 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट है. ऐसे में कई टैक्सपेयर्स और CAs ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल के सिस्टम में परेशानी आने की शिकायत की है. बड़ी तादाद में लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर के कहा कि पोर्टल सही से काम नहीं कर रहा है, जिससे उन्हें ITR फाइल करने और पैसा जमा करने में परेशानी हो रही है.

यूजर्स मुताबिक, कई लोगों को पोर्टल पर लॉग-इन करने में भी परेशानी हो रही है. कुछ लोगों का कहना था कि ये परेशानी कई घंटों तक हो रही थी, लेकिन कुछ यूजर्स ने कहा कि पोर्टल बिल्कुल ही डाउन हो गया था. जिससे ITR फाइलिंग और पैसा जमा करने में भी परेशानी हो रही.

यूजर्स क्या शिकायतें कर रहे हैं?

एक यूजर ने X पर लिखा, दो घंटे से इनकम टैक्स पोर्टल काम नहीं कर रहा है और ITR फाइल नहीं हो रही है और पैसा जमा भी नहीं हो रहा है. कम से कम इनकम टैक्स डे पर तो पोर्टल सही से काम करना चाहिए था.  वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि ई-फाइलिंग पोर्टल काफी देर तक बंद रहा, इसी वजह से कोई भी रिटर्न फाइल या पैसा जमा नहीं हुआ. 

Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने यह भी बताया कि अगर ये परेशानी जल्दी सही नहीं होती है तो 31 जुलाई की ITR फाइलिंग की लास्ट डेट आगे करनी चाहिए.  लेकिन फिलहाल सरकार या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से डेडलाइन आगे करने को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है.

अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा ITR जमा किए गए

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट के हिसाब से इस साल 2026-27 के लिए अब तक 3.5 करोड़ से ज्यादा ITR जमा किए गए है. हर साल लास्ट डेट आने पर बड़ी तादाद में लोग अपना रिटर्न फाइल करते हैं. ऐसे में पोर्टल पर अक्सर परेशानी भी आती हैं. 

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पोर्टल में क्या परेशानी हुई हैं, इसको लेकर कुछ नहीं कहा और ये भी नहीं बताया कि परेशानी क्यों हो रही थी. फिलहाल, जिन टैक्सपेयर्स को पोर्टल यूज करने में परेशानी हो रही है, उन्हें पोर्टल सही होने का इंतजार करना होगा. जब तक डिपार्टमेंट की तरफ से कोई अपडेट नहीं आ जाता है, तब तक ITR जमा करने की लास्ट डेट 31 जुलाई तक ही होगी.

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी