दुकान की छत पर छिपा बैठा था 8 फीट का अजगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर फैली दहशत

दुकान की छत पर छिपा बैठा था 8 फीट का अजगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर फैली दहशत


Python Viral Video: सांप चाहे छोटा हो या 8 फीट लंबा अजगर, उसका नाम सुनते ही ज्यादातर लोग डर जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सांपों और अजगरों से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. कभी वे किसी घर या दुकान में घुसे दिखाई देते हैं, तो कभी उनका रेस्क्यू करते हुए लोग नजर आते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं. वीडियो में एक दुकान की छत के अंदर छिपा विशाल अजगर दिखाई देता है. जैसे ही लोगों की नजर उस पर पड़ती है, वहां अफरा-तफरी मच जाती है. वीडियो में आगे जो नजारा दिखता है, उसे देखकर कई लोग रेस्क्यू करने वालों की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. 

दुकान की छत में छिपा मिला विशाल अजगर

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि मेरठ के शिव चौक स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान की छत की सीलिंग के अंदर करीब 8 फीट लंबा अजगर छिपा बैठा था. जैसे ही दुकान के कर्मचारियों और ग्राहकों की नजर उस पर पड़ी, सभी घबरा गए. इसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया. 

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में एक दुकान का अंदर का सीन दिखाई देता है, जहां छत के पास एक बड़ा अजगर छिपा हुआ नजर आता है. उसे बाहर निकालने के लिए दो युवक सावधानी के साथ ऊपर चढ़ते हैं. जैसे ही वे अजगर को पकड़कर नीचे लाने की कोशिश करते हैं, वह अपना लंबा शरीर फैलाकर इधर-उधर लिपटने लगता है. यह देखकर वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और उनकी आवाजें भी वीडियो में साफ सुनाई देती हैं. कुछ देर तक दोनों युवक पूरी सावधानी से अजगर को काबू में करने की कोशिश करते रहते हैं. वे उसके शरीर के पिछले हिस्से को अपनी ओर खींचते हैं, जबकि सामने वाले हिस्से को नीचे लाने का प्रयास करते हैं. इसी दौरान वीडियो खत्म हो जाता है. वीडियो में रेस्क्यू पूरा होने का सीन इसमें नहीं दिखता है.

वीडियो को लेकर क्या किया जा रहा है दावा?

वीडियो शेयर करने वाले यूजर्स का दावा है कि दुकान की छत में करीब 8 फीट लंबा अजगर छिपा हुआ था, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. वीडियो में अजगर को बाहर निकालने की कोशिश साफ दिखाई देती है. वहीं पोस्ट के अनुसार बाद में वन विभाग की टीम ने कई घंटे की मेहनत के बाद उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया. 

यह भी पढ़ें – जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स

सोशल मीडिया पर वीडियो देख फैली दहशत

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने लिखा कि इतना बड़ा अजगर देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है. कुछ लोगों ने रेस्क्यू करने वालों की हिम्मत की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिना घबराए पूरे धैर्य के साथ काम किया. वहीं कई यूजर्स का कहना था कि ऐसे मामलों में घबराने की जगह तुरंत वन विभाग को सूचना देना सबसे सही कदम होता है. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि बारिश के मौसम में सांप और अजगर ज्यादा दिखाई देते हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें –Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं… ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू