Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. कभी किसी के डांस का वीडियो लोगों का ध्यान खींचता है, तो कभी किसी की हरकत चर्चा में आ जाती है. इस बार भी दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. क्योंकि जिस शक्स ने यह वीडियो बनाई है वो वाकई बहुत बहतरीन मजाक करता है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो प्लेटफॉर्म पर बिल्कुल तय जगह पर नहीं रुकती, बल्कि थोड़ी आगे जाकर रुक जाती है. इसके बाद वीडियो बना रहा शख्स मजाकिया अंदाज में कहता है, “भाई, ये कैसा ड्राइवर है? इसे पार्किंग करना नहीं आता क्या?” उसकी यह बात सुनते ही वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
लोगों को पसंद आया मजाक
वीडियो में किसी तरह की बहस या झगड़ा नहीं है. पूरा वीडियो सिर्फ एक मजेदार पल को दिखाता है. मेट्रो के थोड़ा आगे रुकने पर शख्स जिस तरह से ड्राइवर की तुलना कार की पार्किंग से करता है, वही बात लोगों को काफी पसंद आ रही है. यही वजह है कि वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी खूब मजे लिए. एक यूजर ने लिखा, “लगता है ड्राइवर पहली बार मेट्रो चला रहा था.” दूसरे ने मजाक करते हुए लिखा, “भाई, थोड़ा और आगे ले जाते तो अगला स्टेशन ही आ जाता.” वहीं दूसरी ओर कई लोगों ने हंसने वाली इमोजी के साथ वीडियो शेयर किया.
हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि मेट्रो के तय जगह से थोड़ा आगे रुकने के पीछे कोई तकनीकी वजह भी हो सकती है जिसे फिलहाल कोई नहीं जानता. इसलिए बिना पूरी जानकारी के किसी नतीजे पर पहुंचना सही नहीं होगा.
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं. क्योंकि वीडिया है ही इतनी मजेदार. वीडियो का मकसद सिर्फ लोगों का मनोरंजन करना है और यही वजह है कि इंटरनेट पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है. फिलहाल यह साफ नहीं है कि वीडियो कब और किस मेट्रो स्टेशन का है. लेकिन इसकी मजेदार कमेंट्री लोगों का खूब ध्यान खींच रही है.
यह भी पढ़ें: Viral Video Car: डिलीवरी लेते ही कांड… शोरूम से कार निकालते ही कर दिया एक्सीडेंट, वीडियो देख यूजर्स ले रहे मजे





