Internet sequence ‘Lutere’ is made on pirates | समुद्री लुटेरों पर बनी है वेब सीरीज ‘लुटेरे’: बेटे जय के डायरेक्शन पर हंसल मेहता बोले, ‘उसने कई मुश्किलों का सामना अकेले किया’

4 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

फिल्ममेकर हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘लुटेरे’ रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज में समुद्री लुटेरों की कहानी को दिखाया गया है। हंसल के बेटे जय मेहता ने इसे डायरेक्ट किया है। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने सीरीज से जुडी बातें शेयर की। बातचीत के दौरान, उन्होंने अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘गांधी’ पर भी रौशनी डाली।

इंडियन सिनेमा का अनुभव लॉन्ग फॉर्मेट में दिखाने का लक्ष्य था

हंसल कहते हैं, ‘ये प्रोजेक्ट कई सारी सच्ची घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी है। इस थ्रिलर को हमने केवल मनोरंजन के लिए बनाया है। हम ऑडियंस से एंगेज होना चाहते थे। हमने पूरी कोशिश की इस सीरीज को लार्जर देन लाइफ दिखाने की। इंडियन सिनेमा का अनुभव लॉन्ग फॉर्मेट में दिखाने का लक्ष्य था।’

अपने बेटे से सहानुभूति भी होती थी

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस सीरीज का डायरेक्टर नहीं था। ये मेरे लिए सबसे बड़ा चैलेंज था। मेरे बेटे, जय ने इसे डायरेक्ट किया। मैं सिर्फ क्रिएटर हूं। अब ये मेरे लिए अच्छा चैलेंज भी था और बुरा भी। मानो जैसे किसी क्रिकेट ग्राउंड में कोच बनकर बैठा हुआ था। अपने बेटे से सहानुभूति भी होती थी। कई मुश्किलों का उन्हें अकेले सामना करना होता था। मैंने जय को हर प्रकार का अनुभव लेने की छूट दे दी थी। फाइनल आउटकम से काफी संतुष्ट हूं।’

इस प्रोजेक्ट को बनने में काफी वक्त लगा

हंसल की मानें तो इस सीरीज के बनने में उनका अनुभव काफी काम आया। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘इस प्रोजेक्ट को बनने में काफी वक्त लग रहा था। मुझे लगता था कि प्रोडक्शन में काफी गड़बड़ हो रही है। टीम इस पर काम करना चाहती थी, लेकिन शुरुआत नहीं हो पा रही थी। कई बार जय मायूस होकर मुझसे इस बारे में बात करता था। मैं उसे डटे रहने की एडवाइस देता था। मेरा अनुभव कहता है कि यदि आप किसी चीज पर डटे रहेंगे, वो अवश्य पूरा होगा। ‘लुटेरे’ को शुरू और खत्म करने में मेरा काफी योगदान रहा। जब-जब मुश्किलें आई, हमने रास्ता निकला और आगे बढ़ते गए।’

जय और मैं पिछले 12 साल से एक साथ काम कर रहे हैं

बेटे के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में हंसल आगे कहते हैं, ‘शूटिंग के दौरान, जब भी जय को गुस्सा आता, वो मुझ पर निकाल देता। वो कभी अपनी यूनिट पर व्यक्त नहीं करता। दरअसल, हम दोनों एक-दूसरे के बफर बने हुए थे। ईगो वगैरह हमारी दुनिया में बिलकुल नहीं था। हम पिछले 12 साल से एक साथ काम कर रहे हैं। हर बार ऐसा लगता था कि इसके बाद कभी जय के साथ काम नहीं करूंगा। लेकिन हमने ये शो 4 साल पहले शुरू किया था। पिछले इन 4 सालों में वे काफी मेच्योर हो गए हैं।’

आज के दौर में हमें गांधीगिरी की बहुत जरुरत है

हंसल मेहता की आगामी वेब सीरीज ‘गांधी’ की भी शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक्टर प्रतीक गांधी लीड रोल में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट के बारे में हंसल कहते हैं, ‘मेरा मानना है कि आज के दौर में हमें गांधीगिरी की बहुत जरुरत है। इंसान को अपनी गलतियों को कुबूलना और उससे सीखना चाहिए। हम इस बात को भूल चुके हैं।

इस सीरीज में हम आम जिंदगी में हम जो भी निर्णय लेते हैं, उसमें गांधीगिरी का रिफ्लेक्शन दिखाने की कोशिश की। जब आप महात्मा गांधी जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की बात करते हैं, तो एक फिल्म निर्माता के रूप में आप पर पहले से ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। मुझे यकीन है ऑडियंस इसे जरूर याद रखेगी।’