Chhindwara Information : पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने दिए चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

Chhindwara Information : 3 दिन के प्रवास में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के यहां पहुंचकर लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं।

By Ashish Mishra

Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 09:38 AM (IST)

Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 09:38 AM (IST)

Chhindwara News : पूर्व मंत्री के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने दिए चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश

HighLights

  1. बूथ क्रमांक 291 में लाभार्थियों के बीच पहुंचे।
  2. हर पार्टी और संगठन नेताओं से चर्चा की।
  3. चुनाव में अपने सहयोग देने की बात कही।

Chhindwara Information : नई दुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा।लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। अपने 3 दिन के प्रवास में भी लगातार वरिष्ठ भाजपा नेताओं के यहां पहुंचकर लोकसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के साथ कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आगामी चुनाव में अपने सहयोग देने की बात कही।

हर पार्टी और संगठन नेताओं से चर्चा की

विवेक बंटी साहू ने चौधरी चंद्रभान सिंह से आशीर्वाद लिया और लोकसभा चुनाव में साथ देने का आग्रह किया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, संतोष पारिख, भाजपा पार्षद संतोष राय, शिव मालवी, योगेश सदारंग, दिवाकर सदारंग, धर्मेंद्र मिगलानी, संदीप रघुवंशी, सहित अन्य नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि कलस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय 3 दिन के प्रवास पर है, ऐसे में वे लगातार बड़े नेताओं से संंपर्क कर रहे हैं, उनका कहना है कि इस बार हर पार्टी और संगठन नेताओं से चर्चा की।

बूथ क्रमांक 291 में लाभार्थियों के बीच पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

लाभार्थी संपर्क अभियान एवं बूथ विजय अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय छिंदवाड़ा नगर मंडल एक के बूथ क्रमांक 291 में लाभार्थियों के बीच पहुंचे। लाभार्थियों को मोदी सरकार के द्वारा किए गए जनहितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए पर्चे वितरित किए एवं मोदी के लिए आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार, जिला प्रभारी संतोष पारिक, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु