Indore Information: व्यापारी एसोसिएशन के 17 पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने से नाराजगी।
By Sameer Deshpande
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 08:44 AM (IST)
Up to date Date: Thu, 21 Mar 2024 08:44 AM (IST)
HighLights
- आलू, प्याज और लहसुन बेचने आए किसानों को होना पड़ा परेशान
- पुलिस में हुई एक शिकायत के बाद व्यापारियों व आढ़तियों ने विरोधस्वरूप मंडी बंद करवा दी।
Indore Information नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर (चोइथराम) थोक सब्जी मंडी में बुधवार को डेढ़ घंटे तक नीलामी बंद रही। पुलिस में हुई एक शिकायत के बाद व्यापारियों व आढ़तियों ने विरोधस्वरूप मंडी बंद करवा दी। फर्जी शिकायत कर मंडी का माहौल खराब करने का आरोप एसोसिएशन ने लगाया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा की। सुबह 11 बजे बाद नीलामी फिर से शुरू हुई। इस दौरान आलू-प्याज और लहसुन बेचने आए किसानों को खासा परेशान होना पड़ा।
व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग के अनुसार 17 पदाधिकारियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। कुछ वर्षों पहले भी खुद पर गोली चलाकर आरोप अन्य व्यापारियों पर लगा दिया था। इसमें वर्षों तक व्यापारियों को परेशान होना पड़ा और बाद में वे बरी हुए। दरअसल व्यापारी को एसोसिएशन से निकाल दिया गया है।
धमकाने व परेशान करने के साथ ही वसूली के लिए मंडी का माहौल खराब किया जा रहा है। यदि हम प्रतिकार नहीं करते तो व्यापारियों को गलत माना जाता। इसलिए हमने घंटेभर का विरोध प्रदर्शन किया। अवैध गतिविधियां चलाने वालों पर हम कार्रवाई और लाइसेंस रद करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासन ने आश्वासन दिया है।
घर पर भी झगड़ा हो तो यहां विरोध
मंडी में भीड़ जुटाना आसान होता है। किसी के घर भी झगड़ा हो तो वो यहां आकर विरोध करने लग जाता है। दो गुटों का विवाद है। हमने समझाइश देकर नीलामी शुरू करवा दी थी।
-नरेश परमार, मंडी सचिव
- ABOUT THE AUTHOR
: पिछले करीब 15 सालों से नईदुनिया अखबार के लिए खेल की रिपोर्टिंग की है। क्रिकेट विश्व कप, डेविस कप टेनिस सहित कई प्रमुख मौकों पर विशेष भूमिका में रहा। विभिन्न खेलों की कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट कव …