iPhone 20 Pro Max से सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ऐप्पल, पहली बार मिलेगी 7 इंच की स्क्रीन

iPhone 20 Pro Max से सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी ऐप्पल, पहली बार मिलेगी 7 इंच की स्क्रीन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 2027 में आईफोन की 20वीं वर्षगाँठ पर नया मॉडल संभावित।
  • ऐप्पल लगभग 7 इंच स्क्रीन वाले आईफोन का परीक्षण कर रहा।
  • डिस्प्ले बेज़ेल्स-मुक्त, एज-टू-एज ग्लास डिज़ाइन वाला होगा।

iPhone 20 Pro Max: नए आईफोन लॉन्च होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है. सितंबर में iPhone 18 Pro मॉडल्स और फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो जाएंगे, लेकिन अगर आपको सबसे धांसू आईफोन लेना है तो एक साल का इंतजार और करना पड़ेगा. 2027 में आईफोन के सफर को 20 साल पूरे होंगे. इस मौके को खास बनाने के लिए ऐप्पल सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल करीब 7 इंच की स्क्रीन वाले आईफोन को टेस्ट करने में लगी हुई है. अगर यह आईफोन लॉन्च होता है तो 7 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले वाला पहला फोन बन सकता है.

डिस्प्ले पर नहीं होगी कोई बॉर्डर

चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, ऐप्पल इंटरनली एक बड़े डिस्प्ले पैनल को टेस्ट कर रही है. इसका साइज 6.96 इंच होगा, लेकिन इसे 7 इंच के तौर पर मार्केट किया जाएगा. अभी तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि ऐप्पल इस पैनल वाले आईफोन को लॉन्च करेगी भी या यह सिर्फ एक टेस्ट प्रोजेक्ट है. इससे पहले की लीक्स में दावा किया गया है कि ऐप्पल आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी पर नए डिजाइन वाले फोन लॉन्च करेगी. कंपनी का प्लान एक ऐसा आईफोन लॉन्च करने का है, जो फ्रंट में ग्लास के एक टुकड़े की तरह नजर आए. यानी इस पर न तो बैजल्स होंगे और न ही कैमरे के लिए कटआउट होगा. यह एक एज-टू-एज डिस्प्ले होगा, जो चारों साइड से कर्व्ड होगा, जिससे ऐसा लुक मिलेगा कि इस स्क्रीन पर कोई बॉर्डर नहीं है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया था कि 20वीं एनिवर्सरी पर आने वाले आईफोन के 2 वर्जन पर ऐप्पल ने काम तेज कर दिया है. इस आईफोन के लिए ऐप्पल खासतौर पर सैमसंग के साथ मिलकर एक नया डिस्प्ले तैयार कर रही है. यह मौजूदा पैनल की तुलना में अधिक ब्राइट और पतला होगा.

ऐप्पल ने आखिरी बार 2024 में बढ़ाया था आईफोन का साइज

अगर ऐप्पल 7 इंच स्क्रीन वाला आईफोन ला रही है तो यह बहुत बड़ी अपग्रेड नहीं होने वाली है. 17 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है. ऐसे में 20 Pro Max का साइज बहुत बड़ा नहीं होगा, लेकिन इसमें अंतर साफ नजर आएगा. ऐप्पल ने इससे पहले 2024 में आईफोन 16 सीरीज के समय अपने डिवाइस का साइज बढ़ाया था. तब Pro मॉडल को 6.1 इंच से बढ़ाकर 6.3 इंच की स्क्रीन और प्रो मैक्स मॉडल को 6.7 इंच से बढ़ाकर 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई थी.

ये भी पढ़ें-

Galaxy Unpacked July 2026: सैमसंग आज लॉन्च करेगी तीन फोल्डेबल फोन, कब और कैसे देखें लाइव?