मेरी सैलरी बताने लायक नहीं… सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो

मेरी सैलरी बताने लायक नहीं… सड़क किनारे ठेला लगा हर महीने 1.5 लाख कमाता है शख्स, वायरल वीडियो


Roadside Food Stall Viral Video : आज के समय में अच्छी कमाई का मतलब सिर्फ बड़ी नौकरी या शानदार ऑफिस नहीं रह गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो यह दिखा रहे हैं कि छोटे बिजनेस और स्ट्रीट फूड स्टॉल से भी लोग शानदार कमाई कर रहे हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे फूड स्टॉल लगाने वाले एक शख्स की महीने की कमाई जानकर एक कंटेंट क्रिएटर भी हैरान रह जाती है. वीडियो में उसका रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

सड़क किनारे फूड स्टॉल से हर महीने 1.5 लाख की कमाई

वायरल वीडियो में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर कोमल नेगी एक सड़क किनारे लगे फूड स्टॉल पर पहुंचती हैं. वहां एक व्यक्ति मैगी, छोले-कुलचे समेत कई तरह के स्नैक्स बेचता नजर आता है. बातचीत के दौरान जब कोमल उसकी महीने की कमाई के बारे में पूछती हैं, तो वह बताता है कि उसकी महिने की कमाई करीब 1.5 लाख रुपये है. यह सुनते ही कोमल पहले हंस पड़ती हैं और फिर मजाकिया अंदाज में कहती हैं, मेरी सैलरी बताने लायक भी नहीं है. उनका यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो शेयर करते हुए क्या लिखा?

वीडियो शेयर करते हुए कोमल नेगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, जो लोग सोचते हैं कि ठेला लगाने से क्या होगा, उन्हें यह वीडियो देखकर अपनी सोच बदल लेनी चाहिए. उनका यह संदेश लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और कई यूजर्स इसे मेहनत और छोटे कारोबार की सफलता का बड़ा जरिया बता रहे हैं.

यह भी पढ़ें – मां ने 30 साल तक नौकरी कर बेटे को बनाया कामयाब, अब बेटे ने दिया ऐसा सरप्राइज कि रो पड़े लोग

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी के साथ वीडियो पर कमेंट किए. एक यूजर ने मजाक में लिखा, क्या ये मुझे नौकरी पर रख लेंगे. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, न इनकम टैक्स, न किराया. एक अन्य यूजर ने वीडियो में फूड स्टॉल वाले की सोने जैसी दिखने वाली चेन की तरफ इशारा करते हुए लिखा, भाई की चेन ही सब कुछ बता रही है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, वह कड़ी मेहनत कर रहा है, इसलिए उसकी तुलना किसी ऑफिस जॉब से नहीं की जा सकती है. 

इससे पहले भी वायरल हुआ था मैगी बेचने वाले का वीडियो

इससे पहले भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. कंटेंट क्रिएटर बादल ठाकुर ने पहाड़ों में एक अस्थायी मैगी स्टॉल लगाया था. उन्होंने वहां 70 रुपये की नॉर्मल मैगी और 100 रुपये की चीज मैगी बेची. उन्होंने दावा किया था कि शुरुआती 5 घंटे में करीब 200 प्लेट मैगी बिक गई थीं. वहीं दिन खत्म होने तक उन्होंने करीब 350 प्लेट बेच दीं. इसके जरिए उनकी कुल बिक्री लगभग 21,000 रुपये रही. 

यह भी पढ़ें – ‘जानू सांप बना दो सांप’ बाइक को नागिन की तरह लहरा रहे छपरियों का बना भूत- वीडियो वायरल