शराब की दुकान पर अचानक पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, सेल्समैन पर कर दिया हमला; देखें वीडियो

शराब की दुकान पर अचानक पहुंचा आदमखोर तेंदुआ, सेल्समैन पर कर दिया हमला; देखें वीडियो


Leopard Attack On Liquor Shop: आजकल दुनिया भर में जिस तेजी से पेड़ो को काटा जा रहा हैं. उसी तेजी से जंगली जानवरों ने भी जंगलो से बाहर निकलकर खुले में घूमना शुरू कर दिया हैं. लेकिन इन जंगली जानवरों का ऐसे खुले में बाहर घूमना आम लोगों के लिए  बहुत खतरनाक हो सकता है. क्योंकि ये जानवर न जानें कब आम लोगों पर जानलेवा हमला कर उन्हें नुकसान पहुंचा दें. ऐसा ही एक ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं. 

यह वीडियो राजस्थान के टोंक जिले में स्थित टोडरायसिंह शराब की दुकान का बताया जा रहा है. जहां दुकान में सेल्समेन ग्राहकों को शराब दे रहा होता है और इतने में ही एक तेंदुआ बड़ी तेजी से आता है और एक दम से छलांग लगाकर दुकान के अंदर घुस जाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एप एक्स पर 2 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं.

वीडियो में क्या दिख रहा है

वायरल वीडियो में एक शख्स जो की दुकान का सेल्समेन है वह ग्राहकों को शराब देता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन जब उसके पास मौजूद शराब की बोतलें  खत्म हो जाती हैं और वह बोतलें लेने के लिए दुकान के दूसरे कोने में जाता है. तब अचानक से एक तेंदुआ आता है और लंबी छलांग लगाकर दुकान के अंदर घुस जाता है. तेंदुआ सेल्समेन पर हमला करने की कोशिश करता है. लेकिन सेल्समेन बड़ी चालाकी से तेंदुए के हमले से बचकर दुकान से बाहर निकल जाता है. उसके बाद तेंदुआ दुकान के अंदर तोड़-फोड़ करता, कुछ शराब की बोतलों को गिरा देता हैं.यह सारा नजारा दुकान में लगें सीसीटिवी कैमरे में कैद हो जाता है. जिसमें दुकान के ज्यादातर हिस्से को साफ देखा जा सकता है. हालाकिं, उसके बाद तेंदुआ कहा गया, इसकी पुष्टि वीडियो में नहीं की गई है. इस वीडियो को घर के कलेश नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Dandeli Zipline Accident Video: एडवेंचर के दौरान हुआ हादसा… जिपलाइन का लॉक टूटा, कई फीट नीचे गिरा शख्स, खौफनाक वीडियो वायरल

लोगों ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा कि आज साबित हो गया कि चीता भी शराब पीता है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि तेंदुआ तो बस रेड वाइन और विस्की खरीदने आया था. एक अन्य यूजर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में लिखा कि तेंदुआ कह रहा है कि मेरे लिए रम की बोतल लाओ. कुल मिलाकर लोगों ने इसे एक मजाक के रुप में लिया है. लेकिन आज के समय में जंगली जानवरों का ऐसे खुले में घूमना आम लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बनता जा रहा हैं. कई बार सोशल सीडिया पर ऐसे मामलें देखने को मिलते हैं. जहां ऐसे ही जंगली जानवर अचानक लोगों पर हमला कर देते हैं. 

यह भी पढ़े: रेलवे की चादर से सिलवाया कुर्ता और सब्जी खरीदने निकल पड़े चाचा- वीडियो देख माथा पीट लेंगे आप