घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है

घायल प्रदर्शनकारी की मदद करती दिखी डिंपल यादव, वीडियो देख यूजर्स बोले- वो भी एक मां है


दिल्ली के जंतर-मंतर पर राजनीतिक सरगर्मियों और विरोध प्रदर्शनों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने राजनीति से इतर इंसानियत और ममता की एक नई मिसाल पेश की है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जंतर-मंतर पर चल रहे एक बड़े प्रोटेस्ट के दौरान जब अफरा-तफरी का माहौल था, तब डिंपल यादव ने कुछ ऐसा किया जिसने वहां मौजूद हर शख्स और सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया. प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी युवक अचानक घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसे देखते ही डिंपल यादव अपनी सुरक्षा और प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना तुरंत जमीन पर बैठ गईं और उस घायल युवक की मदद करने लगीं.

जमीन पर लेटे घायल प्रदर्शनकारी की सुध लेने पहुंचीं सांसद, खुद पिलाया पानी

वीडियो राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर से है, जहां प्रदर्शन के दौरान अचानक एक युवक की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन जैसे ही वहां मौजूद सपा सांसद डिंपल यादव की नजर उस घायल प्रदर्शनकारी पर पड़ी, वह तुरंत उसके पास पहुंच गईं. डिंपल यादव ने बिना किसी झिझक के जमीन पर बैठकर उस युवक की सुध ली. वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह बेहद संवेदनशीलता के साथ युवक के पास बैठी हैं, उसे पानी पिलाने की कोशिश कर रही हैं और उसकी हालत को संभालते हुए तुरंत मेडिकल हेल्प या प्राथमिक उपचार सुनिश्चित करने में जुटी हैं.

हवा उड़ाई, साफ दिखा इंसानियत का भाव

वीडियो में डिंपल यादव प्रदर्शनकारी को हवा भी उड़ाते दिखाई दे रही है और आस पास खड़ी उनकी टीम और लोगों से ठंडा लाने को कह रही हैं.  खास बात यह भी नजर आ रही है कि डिंपल यादव के खुद के हाथ पर भी पट्टी बंधी हुई है, लेकिन अपनी चोट और तकलीफ को दरकिनार करते हुए वह पूरी तन्मयता से उस अचेत पड़े युवक की देखभाल कर रही हैं. वह आस-पास खड़े लोगों को निर्देश दे रही हैं कि युवक को सही तरीके से संभाला जाए ताकि उसे सांस लेने में दिक्कत न हो.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल

डिंपल यादव के मुरीद हुए यूजर्स, बोले- वो भी एक मां है

जैसे ही यह वीडियो और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर सामने आईं, नेटिजन्स डिंपल यादव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी इस इंसानियत को सलाम कर रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भावुक होते हुए लिखा, “राजनीति अपनी जगह है, लेकिन डिंपल यादव ने दिखा दिया कि उनके भीतर एक मां का दिल है जो किसी भी बच्चे को तकलीफ में नहीं देख सकता.” वहीं कुछ और यूजर्स ने कमेंट किया कि आज के दौर में जहां नेता सिर्फ कैमरों के लिए पोज़ देते हैं, वहां डिंपल जी का यह निस्वार्थ सेवा भाव वाकई काबिले-तारीफ है.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो