Climate of MP: मध्य प्रदेश में फिर बदलने लगा मौसम, सिवनी-रीवा समेत इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

MP Climate Information In the present day गुरुवार से पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार हैं। वर्षा का दौर रुकने से वहां भी तापमान बढ़ने लगेगा। दिन एवं रात के तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

By Neeraj Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 08:11 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 08:11 PM (IST)

Weather of MP: मध्य प्रदेश में फिर बदलने लगा मौसम, सिवनी-रीवा समेत इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार

HighLights

  1. सिवनी, रीवा में आज हल्की वर्षा की संभावना
  2. फिलहाल तीखी गर्मी पड़ने की संभावना कम
  3. गुरुवार से पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर पांच मौसम प्रणालियां बनी हुई हैं। इनके प्रभाव से पूर्वी मध्य प्रदेश में हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा।

तीखी गर्मी पड़ने की संभावना कम

पूर्वी मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा में 5.4, मंडला में 0.6, सिवनी में 1.6 एवं मलाजखंड में 3.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस दौरान छिंदवाड़ा में ओले भी गिरे। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना एवं मैहर में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष क्षेत्रों से मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है। उधर बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया

पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले ने बताया कि वर्तमान में तेलंगाना पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर असम तक भी एक द्रोणिका मौजूद है। इसी तरह पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी विदर्भ तक भी एक द्रोणिका निर्मित है। ईरान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

बादल छंटने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग बनी इस मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी से पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ नमी आ रही है। इस वजह से बादल बने हुए हैं। हालांकि गुरुवार से पूर्वी मध्य प्रदेश से भी बादल छंटने के आसार हैं। वर्षा का दौर रुकने से वहां भी तापमान बढ़ने लगेगा। उधर पश्चिमी मध्य प्रदेश का मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के लगातार आने के कारण हवाओं का रुख बार-बार बदलता है। इस वजह से दिन एवं रात के तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क और ग्राउंड पर 4 सालों से काम कर रहे हैं। अगस्त 2023 से नईदुनिया की डिजिटल टीम में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। इससे पहले ETV Bharat में एक साल कार्य किया। लोकसभा और उत्तर प्रदेश, मध्