गजब मिलावट है… टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया… शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो

गजब मिलावट है… टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया… शिकंजी पीने से पहले देख लें ये वीडियो


Shikanji Viral Video : सोशल मीडिया पर खाने-पीने की चीजों से जुड़े वीडियो रोजाना तेजी से वायरल हो जाते हैं. खासकर जब किसी वीडियो में साफ-सफाई या हाइजीन को लेकर सवाल उठते हैं, तो लोग उस पर तुरंत प्रतिक्रिया देने लगते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है. दावा किया जा रहा है कि लखनऊ रेलवे स्टेशन पर शिकंजी बेचने वाला एक व्यक्ति पब्लिक टॉयलेट से पानी लाकर अपनी शिकंजी में मिलाता हुआ दिखाई देता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने फूड सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई है.

टॉयलेट से पानी लाया और मिला दिया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शिकंजी बेचने वाला व्यक्ति सड़क किनारे अपना ठेला लगाए हुए है. वह एक पब्लिक टॉयलेट की तरफ जाता है और वहां से एक बाल्टी में पानी भरकर वापस आता है. इसके बाद वह उसी पानी को अपने ठेले पर रखे शिकंजी के बड़े डिब्बे में डाल देता है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है.
 

शिकंजी पी लो दोस्तों
सुलभ शौचालय के शुद्ध और आरओ के पानी की

भूल ना जाना शिकंजी पीना
ख़ुद भी पिओ और परिवार को भी पिलाओ pic.twitter.com/ldoJPulvvv

— Heena (@Heena895) July 16, 2026 /

वीडियो ने खड़े किए कई सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लखनऊ रेलवे स्टेशन का है. वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने खाने-पीने की चीजों की साफ-सफाई और पब्लिक फूड हेल्थ को लेकर चिंता जाहिर की है. कई लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त निगरानी और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन कराया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें – Pune Cab Viral Video: कैब में बैठीं महिलाओं से ड्राइवर बोला- दोस्त को भी बैठा लो, फिर जो हुआ… देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट्स 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि इसका एफएसएसएआई सर्टिफिकेट भी जरूर चेक करना चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह तो गजब की मिलावट है. वहीं एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए कहा कि इतना गंदा पानी मिलाया जा रहा है. कुछ लोगों ने सवाल किया कि आखिर इस तरह की लापरवाही कैसे हो रही है. वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच और सही कार्रवाई की मांग भी की.

यह भी पढ़ें – Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो