क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?


Breathless While Climbing Stairs: सीढ़ियां चढ़ते वक्त अधिकतर लोगों की सांस फूल जाती है लेकिन इसे कभी भी सामान्य समझकर यूं ही नहीं छोड़ देना चाहिए. कई बार ऐसा कमजोरी, बढ़ते वजन या फिटनेस की कमी की वजह से होता है. लेकिन अगर थोड़ी सी सीढ़ियां चढ़ने पर ही बार-बार सांस फूलने लगे तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है.

सांस फूलने की क्या वजह हो सकती है?

दिल से जुड़ी बीमारी होने पर सांस फूल सकती है. जब दिल ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर तक ऑक्सीजन पहुंचाने में दिक्कत होती है. ऐसे में थोड़ी मेहनत करने पर भी सांस तेज चलने लगती है मतलब फूलने लगती है. साथ ही सांस फूलने का अलग कारणों में से अस्थमा की बिमारी भी शामिल है. और खून की कमी यानी एनीमिया भी इसकी वजह हो सकती है. आपको बता दें की वजन ज्यादा होने या रोजाना एक्सरसाइज न करने पर भी सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूल सकती है.

यह भी पढ़े: Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

अगर यह परेशानी बार-बार हो रही है, थोड़ी सी मेहनत में ही सांस फूलने लगे, सीने में दर्द हो, चक्कर आए या आराम करने के बाद भी सांस सामान्य न हो, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी समस्या जरूर बताएं. ऐसे में डॉक्टर आपको दवाई भी दे सकते हैं.

इस समस्या से कैसे बचें?

इससे बचने के लिए आपको रोजाना हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए, हेल्थी फूड खाना चाहिए, इसके साथ ही आप अपने वजन को अच्छा रखें. अगर आपको पहले से दिल या फेफड़ों की कोई बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज कराएं.

सांस फूलना हर बार किसी गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता है इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Monsoon Health Care Tips: मानसून सीजन में जल्दी बीमार पड़ जाते हैं बच्चे, ऐसे रखें उनकी सेहत का ख्याल?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator