प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण संग डोसा डेट पर दिखे रणवीर सिंह, वायरल हुई वीडियो

प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण संग डोसा डेट पर दिखे रणवीर सिंह, वायरल हुई वीडियो


बॉलीवुड के पॉपुलर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं. दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों के बाद फैंस उनके बारे में जानने के लिए खूब एक्साइटेड रहते हैं. इसी बीच हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में देखा गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. 

कैजुअल लुक में दिखे कपल 

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के फेमस बेन्ने कैफे पहुंचे, जहां उन्होंने डोसा खाया. दूसरी प्रेग्नेंसी की वजह से वहां उनकी सिक्योरिटी टीम भी मौजूद थी. हालांकि, जब वो कैफे से निकले तो फैंस ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के रणवीर और दीपिका कैजुअल लुक के नजर आए. जहां रणवीर ने व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहना था, वहीं दीपिका ब्राउन ओवरसाइज टीशर्ट और ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट में दिखीं. साथ ही दोनों ने मास्क लगाया हुआ था. वहीं सिक्योरिटी टीम लोगों को कैमरा बंद करने की अपील की. 

ये भी पढ़ें: 15 Years Of ZNMD: ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ के लिए पहली पसंद नहीं थे ये 2 एक्टर्स, फिल्म ने जीते थे 7 अवॉर्ड

दीपिका और रणवीर की फिल्में 

बता दें कि धुरंधर की सक्सेस के बाद दीपिका और रणवीर ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसने फैंस को खुश कर दिया. वहीं बात करें फिल्मों की, तो दीपिका जल्द ही आने वाले समय में अल्लू अर्जुन के साथ राका और शाहरुख खान के साथ किंग में नजर आने वाली हैं. ये दोनों ही प्रोजेक्ट बहुत बड़े है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. वहीं रणवीर की फिल्म धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स पर शानदार कमाई की और कई रिकॉर्ड तोड़े. 

ये भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ से क्लैश, पीछे हटीं Shraddha Kapoor, बदलेगी ‘ईठा’ की रिलीज डेट?