बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की थी जिसके बाद से उन पर लव जिहाद के आरोप लग रहे हैं. उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया गया है. वहीं अब आमिर खान ने उन आरोपों का जवाब दिया है जिनमें उन्हें ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ कहा गया है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने हमेशा अलग-अलग धर्मों के लोगों के साथ रिश्तों को अपनाया है और उनकी किसी भी शादी में धर्म परिवर्तन शामिल नहीं था.
गौरी, रीना या किरण ने नहीं बदला कभी धर्म
दरअसल रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों ने हिंदू और ईसाई लोगों से सिविल मैरिज (कानूनी शादी) की है और इस बात पर जोर दिया कि उनकी दोनों एक्स वाइफ रीना दत्ता और किरण राव और अब तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है.
‘लव जिहाद’ के आरोपों पर जवाब देते हुए आमिर ने कहा, “सच तो यह है कि हमारा परिवार बहुत मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने वाला है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है, मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे कजिन मंसूर ने एक ईसाई महिला से शादी की है.” उन्होंने आगे कहा, “गौरी, किरण या रीना में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला, क्योंकि हमारी शादियां सिविल मैरिज (कानूनी तौर पर) के जरिए हुई थीं. गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं, और वह भी ऐसी ईसाई जो धर्म का बहुत ज्यादा पालन नहीं करतीं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है.”
ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
आमिर खान की दो शादियां टूट चुकी हैं
बता दें कि आमिर ने पहली शादी 1986 रीना दत्ता से की थी. इस जोड़ी के दो बच्चे हैं इरा खान और जुनैद खान. साल 2002 में आमिर और रीना का तलाक हो गया था. इसके बाद एक्टर ने साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की. इनका एक बेटा आजाद है. साल 2021 में आमिर औgर किरण भी अलग हो गए थे.
आमिर ने गौरी से की है तीसरी शादी
बता दें कि आमिर और गौरी एक-दूसरे को लगभग 25 सालों से जानते हैं, लेकिन दो साल से कुछ ज्यादा समय पहले बेंगलुरु में एक्टर की कजिन नुजहत खान के जरिए वे फिर से कॉन्टेक्च में, एक्टर ने पिछले साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को मीडिया से मिलवाया था. वहीं 5 जुलाई को आमिर ने गौरी संग घर पर भी परिवार और क्लोज दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड शादी की थी.
ये भी पढ़ें:-Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए ‘ओ रोमियो’ के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड





