Zareen Khan Viral Video: अपने अक्सर सोशल मीडिया पर पैपराजी से जुड़े वीडियो खूब देखे होंगे. यही पैपराजी आजकल सेलिब्रिटीज से बदतमीजी करते हुए भी नजर आते हैं. इस बार भी ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. दरअसल बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मुंबई में एक कपड़ों के ब्रांड के लॉन्च इवेंट के दौरान पैपराजी की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी पर जरीन खान का गुस्सा फूट पड़ा. वीडियो में एक्ट्रेस ने मौके पर ही पैपराजी को फटकार लगाते देखा गया. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी जरीन के समर्थन में उतर आए और पैपराजी के व्यवहार पर सवाल उठाने लगे.
पेप्स ने की जरीन खान से बदतमीजी
वायरल वीडियो के अनुसार जरीन खान एक क्लॉथिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थी. वह डेनिम जैकेट और जींस पहनकर पैपराजी के लिए पोज दे रही थी. इसी दौरान जैकेट उनके हाथ में दिखाई दिया और वहां मौजूद पैपराजी में से एक शख्स ने कहा यही हमारे सामने बदल लो… यह बात सुनते ही जरीन खान नाराज हो गई. वह वीडियो में गुस्से में कहती नजर आती है मुझसे बकवास मत करो… अपनी हद में रहो, मैं ऐसी बातें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगी. जब जरीन ने विरोध जताया तो पेप्स में से कुछ लोग उनका मजाक उड़ाते हुए अजीब आवाज निकालने लगे. इसके बाद एक्ट्रेस ने साफ शब्दों में उनकी भाषा और व्यवहार पर ध्यान देने की नसीहत दी. यह पहली बार नहीं है, जब किसी सेलिब्रिटी ने पैपराजी के व्यवहार पर नाराजगी जताई है. इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज प्राइवेसी और अभद्र व्यवहार को लेकर पैपराजी को फटकार लगा चुके हैं.
Another Paparazzi classic starring Zareen Khan
Apparently Paparazzi asked Zareen Khan to try clothes in front of them. When she scolded them. They started mocking her by making sounds like Yaaah. pic.twitter.com/hW8WRTxS1N
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 14, 2026
ये भी पढ़ें-Video: घर वालों ने फिक्स की शादी तो लड़की ने मुंडवा लिए बाल, वीडियो देख यूजर्स बोले- True Love
सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा?
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जरीन खान का समर्थन करते हुए पैपराजी के रवैया की आलोचना की. एक यूजर ने लिखा फोटो लेने आए थे कैरेक्टर सर्टिफिकेट बांटने लगे, पैपराजी कम मोहल्ला पंचायत ज्यादा लग रहे हैं. दूसरे ने कहा उन्होंने जरीन को सबके सामने कपड़े ट्राई करने को कहा और फिर उन्हें ही चिढ़ाने लगे. जरीन के चेहरे का गुस्सा सब कुछ बयां कर रहा था. एक और यूजर कमेंट करता है, जरीन ने बिल्कुल सही जवाब दिया कंटेंट बनाने का मतलब किसी की निजी सीमाएं पार करना नहीं होता है. वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, सम्मान देने में कुछ खर्च नहीं होता अपनी पर्सनल बाउंड्री तय करने पर किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए. वहीं एक यूजर लिखता है पैपराजी सारी हदें पार कर रहे हैं, जरीन खान ने उनकी गलत सोच को सबके सामने उजागर कर दिया. तो कुछ यूजर्स ने पैपराजी के रवैया पर नाराजगी जताते हुए लिखा कि मुंबई में कई लोग सिर्फ कैमरा लेकर पैपराजी बन जाते हैं, लेकिन प्रोफेशनल व्यवहार भूल जाते हैं. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है, ऐसे पैपराजी पर एजेंसी को कार्रवाई करनी चाहिए और आगे लिखा मजबूत रहो जरीन आपने बिल्कुल सही किया.
ये भी पढ़ें-शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप





