शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 

शादी कर लो कहकर भेज दी सैलरी स्लिप, लड़की ने दिया ऐसा जवाब कि सोशल मीडिया पर छिड़ गयी बहस 


Salary Slip Marriage Proposal Viral: सोशल मीडिया पर एक लड़की की पोस्ट इन दिनों जमकर वायरल हो रही है. यह पोस्ट लड़की ने रेडिट पर शेयर की है. पोस्ट में लड़की ने दावा किया कि एक युवक ने शादी के लिए मनाने की कोशिश में अपनी सैलरी स्लिप और दूसरे फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट भेज दिए. हालांकि लड़की ने साफ कर दिया कि उसके लिए शादी का फैसला पैसे से नहीं, बल्कि भविष्य और सोच से जुड़ा हुआ था. इसके बाद अब इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपने अपने अंदाज में रिएक्शंस देते हुए नजर आ रहे हैं. 

शादी कर लो कह कर, लड़की को भेज दी सैलरी स्लिप 

वायरल पोस्ट के अनुसार लड़की की मुलाकात उसके बेस्ट फ्रेंड के जरिए एक फैमिली फ्रेंड से हुई थी. दोनों की बातचीत अच्छी रही, लेकिन महज चार दिन बाद ही युवक ने शादी की बात छेड़ दी. लड़की ने बताया कि वह उसे समय कॉलेज की शुरू ही कर रही थी और फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं थी. बातचीत के दौरान दोनों को एहसास हुआ कि उनके भविष्य के प्लान बिल्कुल अलग है. लड़की विदेश जाकर रिसर्च करना चाहती थी, जबकि युवक सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और भारत में रहकर नौकरी करना और आगे चलकर अपने पिता का फर्नीचर बिजनेस संभालना चाहता था.

जब लड़की ने बार-बार शादी से इनकार किया तो युवक को लगा कि शायद उसकी आर्थिक स्थिति इसकी वजह है. इसके बाद उसने अपनी सैलरी स्लिप और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट भेजकर यह साबित करने की कोशिश की कि वह उसे अच्छी जिंदगी दे सकता है. हालांकि मामला तब बदल गया जब लड़की ने साफ कहा कि मुद्दा पैसे का नहीं था. उसने बताया कि उसे डस्ट एलर्जी है और भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उसकी चिंताएं हैं.

युवक ने उसे सुरक्षित और खुश रखने, आरामदायक जिंदगी देने और साल में तीन बार विदेश घूमने तक का वादा किया, लेकिन इसके बावजूद लड़की ने अपना फैसला नहीं बदला. पोस्ट के आखिर में लड़की ने मजाक के अंदाज में लिखा मैं अपनी दोस्त से हमेशा करती थी कि मैं सिर्फ किसी अमीर लड़के से शादी करूंगी… लेकिन अब समझ आया मैं गोल्ड डिगर नहीं हूं.

ये भी पढ़ें-Video: स्कॉर्पियो कार पर चढ़कर ‘दबंग दादी’ ने काटा गदर, स्वैग देख यूजर्स बोले- उम्र तो बस एक नंबर है

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या कहा 

यह पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स भी इस पर जमकर रिएक्शंस देने लगे. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा भाई ने फ्लर्ट करने की बजाय अपना फाइनेंशियल रिज्यूमे ही भेज दिया, तो दूसरे ने कमेंट किया चार दिन में ही सैलरी स्लिप शेयर कर दी, मामला तो जॉब इंटरव्यू से भी तेज निकला. एक और यूजर कमेंट करता है लड़की ने ना कहा और लड़के ने जवाब में इनकम प्रूफ भेज दिया वाह… तो वहीं कुछ यूजर्स कमेंट करते हैं वह आर्थिक रूप से मजबूत होगा और उसकी नियत भी अच्छी रही होगी, लेकिन सिर्फ चार दिन में शादी और इतने बड़े वादे करना बहुत जल्दबाजी है. वहीं कुछ यूजर्स ने कहा की शादी जैसे फैसले सिर्फ पैसों के आधार पर नहीं लिए जा सकते रिश्ते में सोच, टारगेट और आपसी समझ ज्यादा मायने रखती है.

ये भी पढ़ें-शादी है या बिजनेस डील? मेहमानों से लिफाफे लेकर दिए जा रहे फूड कूपन- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे आप