MP Information: मध्य प्रदेश में एक लाख 45 हजार करोड़ के लेखानुदान को राज्यपाल की मंजूरी

MP Information: एक अप्रैल से विभाग व्यय कर सकेंगे राशि, जुलाई 2024 तक के लिए किया प्रविधान।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 07:38 PM (IST)

Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 07:55 PM (IST)

MP News: मध्य प्रदेश में एक लाख 45 हजार करोड़ के लेखानुदान को राज्यपाल की मंजूरी
राज्यपाल मंगुभाई पटेल

HighLights

  1. लेखानुदान के माध्यम से विभिन्न विभाग एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक राशि व्यय कर सकेंगे।
  2. विनियोग विधेयक मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित होने के बाद राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा गया था।
  3. वित्त विभाग द्वारा विभागवार आवंटन जारी किया जाएगा, जिससे विभाग राशि का उपयोग कर सकेंगे।

MP Information: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लेखानुदान को मंजूरी दे दी है। एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक के लेखानुदान के माध्यम से विभिन्न विभाग एक अप्रैल से 31 जुलाई 2024 तक राशि व्यय कर सकेंगे। इसके लिए विभागवार प्रविधान किया गया है। वहीं, राज्य सरकार जुलाई में बजट प्रस्तुत करेगी।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेखानुदान प्रस्तुत किया था। इसके माध्यम से अप्रैल से जुलाई 2024 तक के लिए विभागों को वेतन, भत्ते, ब्याज अदायगी समेत विभिन्न योजनाओं के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराई गई है।

naidunia_image

विनियोग विधेयक मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित होने के बाद राज्यपाल की अनुमति के लिए भेजा गया था। मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब वित्त विभाग द्वारा विभागवार आवंटन जारी किया जाएगा, जिससे विभाग राशि का उपयोग कर सकेंगे।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014