2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मज

2 करोड़ सालाना और फ्री वीजा, पाकिस्तान से भारतीय छात्र को आया नौकरी का ऑफर- यूजर्स ने ले लिए मज


इंटरनेट की दुनिया में इन दिनों एक 21 साल के भारतीय छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट ने खलबली मचा दी है. इस छात्र का दावा है कि उसे पाकिस्तान के कराची शहर की एक कंपनी से बंपर सैलरी वाली नौकरी का ऑफर मिला है. यह सैलरी कोई छोटी-मोटी नहीं, बल्कि पूरे 1.5 करोड़ से 2 करोड़ रुपये सालाना के बीच है. जैसे ही इस छात्र ने इस अनोखे और हैरान करने वाले जॉब ऑफर के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किए, लोगों के होश उड़ गए. अब इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर हंसी-मजाक, मीम्स और सावधानी बरतने जैसी सलाहों का दौर शुरू हो गया है.

व्हाट्सएप पर आया बंपर ऑफर, कराची बुला रही है कंपनी

पूरा मामला आदित्य नाम के एक भारतीय छात्र से जुड़ा है. आदित्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं. इन स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि एक रिक्रूटटर ने व्हाट्सएप पर आदित्य से संपर्क किया. मैसेज में दावा किया गया कि कंपनी का मुख्यालय पाकिस्तान के कराची में है, जबकि उसकी ज्यादातर टीम यूके के टाइम जोन के हिसाब से काम करती है. सबसे मजेदार बात यह है कि इस नौकरी के लिए छात्र को कराची बुलाने की बात कही गई है और इसके लिए वीजा स्पॉन्सरशिप देने का वादा भी किया गया है.

2 करोड़ का पैकेज और वीजा का लालच, लोगों को लग रहा है बड़ा स्कैम

इस शानदार ऑफर के साथ आदित्य ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुझे अभी कराची की एक कंपनी से ऑनसाइट जॉब का ऑफर मिला है. 1.8 लाख से 2.2 लाख डॉलर का बेस सैलरी पैकेज है, साथ ही वीजा भी मिलेगा. क्या मुझे वहां जाना चाहिए?” यह पोस्ट देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई. हालांकि, बहुत से लोग इस ऑफर की सच्चाई पर शक कर रहे हैं. एक्सपर्ट्स और समझदार यूजर्स का कहना है कि यह आजकल चलने वाला एक बड़ा ‘जॉब स्कैम’ हो सकता है. जालसाज अक्सर बेरोजगार युवाओं को फंसाने के लिए इतनी मोटी सैलरी और विदेश भेजने का झूठा लालच देते हैं. कुछ लोगों का यह भी मानना है कि आदित्य ने केवल सोशल मीडिया पर लाइक्स और कमेंट्स बटोरने के लिए यह पोस्ट की होगी.

यह भी पढ़ें: इंसान है या बाहुबली… 100 किलो से ज्यादा वजन की बाइक कंधे पर उठाकर चल पड़ा युवक, वीडियो वायरल

‘कराची मत जाना भाई!’ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिए जमकर मजे

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग मजेदार मीम्स शेयर कर रहे हैं और आदित्य की टांग खींच रहे हैं. एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, “भाई वहां चले तो जाओगे, लेकिन वापस आने के लिए अलग से वीजा नहीं, दुआओं की जरूरत पड़ेगी.” दूसरे यूजर ने लिखा, “इतनी मोटी सैलरी तो पाकिस्तान सरकार के पास खुद नहीं है, वो तुम्हें कहां से देंगे, ये पक्का स्कैम है.” वहीं एक और यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, “भाई कराची जाने की सोचना भी मत, यह नौकरी का नहीं बल्कि किडनैपिंग का एडवांस प्लान लग रहा है.” 

यह भी पढ़ें: VIRAL VIDEO: बारिश से बचने के लिए छत पर चढ़ गया सांड, वीडियो देख घूम जाएगा माथा