इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने साबित कर दिया है कि क्यों वह भारतीय कप्तान बनने के लिए बढ़िया चॉइस हैं. कुछ दिन पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम को इंग्लैंड ने बुरी तरह रौंद दिया था, लेकिन जैसे ही वनडे आया, गिल ने ऐसा दिमाग चलाया कि अंग्रेज बल्लेबाज धराशाई हो गए.
दरअसल पहले 12 ओवरों में भारतीय गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. मगर गेंद 12 ओवर पुरानी होने के बाद भी तेज गेंदबाजी के लिए मददगार थी, तभी गिल ने एक-एक करके जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा के सहारे इंग्लैंड पर लगातार प्रहार किए. इसका नतीजा यह निकला कि अगली 26 गेंदों के भीतर इंग्लिश टीम के पांच विकेट गिर गए.
शुभमन गिल का ‘मास्टरप्लान’
पहले 12 ओवर में इंग्लैंड ने 61 रन बना लिए थे और कप्तान ने पहली बार 12वें ओवर में स्पिनर (वाशिंगटन सुंदर) को गेंद थमाई थी. मगर उससे पिछला ओवर शिवम दुबे ने किया था, जिन्होंने पहली ही गेंद पर जैकब बैथेल को बीट कर दिया था. हालांकि उस गेंद पर चौका आया था. मगर यहीं से कप्तान शुभमन गिल को आइडिया आया कि स्पिनरों को अभी ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, इसलिए 13वें ओवर में उन्होंने वापस गुरनूर बराड़ को गेंद थमाई, जो अपने पहले 2 ओवरों में 26 रन लुटा चुके थे. बराड़ ने गिल को निराश नहीं किया और इसी ओवर में जैकब बैथेल और बेन डकेट को चलता किया.
इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता देख अगले ही ओवर में कप्तान ने जसप्रीत बुमराह की वापसी करवाई. बुमराह वापस आए तो पहली ही गेंद पर सबसे खतरनाक बलेलबाज हैरी ब्रूक को आउट कर दिया, जो सिर्फ एक रन बना पाए. अगले 2 ओवरों में कोई विकेट नहीं आया, लेकिन इंग्लिश बैटिंग पूरी तरह दबाव में आ चुकी थी.
गिल ने चली चाल
कप्तान गिल का बुमराह और गुरनूर बराड़ पर खेला गया दांव सही साबित हुआ था. तभी 17वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा वापस आए, जिन्होंने शुरुआत से ही लगभग एक टप्पा पकड़ कर बल्लेबाजों को बीट करने का काम किया था. आखिरकार कृष्णा को सफलता 17वें ओवर में मिली, जब उन्होंने गुरनूर बराड़ के हाथों जोस बटलर को कैच करवाया. इसी ओवर में उन्होंने सैम कर्रन को आउट कर दिया.
यह भी पढ़ें: जैकब बेथेल के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, खाता खोलने में लगी इतनी गेंद; एलिस्टर कुक के बाद दूसरे बल्लेबाज
श्रेयस अय्यर को लेनी चाहिए सीख
यह बात किसी से छुपी नहीं कि टी20 सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर ने कई गलत फैसले लिए. दूसरे टी20 में इंग्लैंड को आखिरी 4 ओवर में 49 रन बनाने थे. अय्यर ने 17वां ओवर स्पिनर रवि बिश्नोई को थमा दिया, जो ओवर में 29 रन लुटा बैठे. जबकि उस समय हर्षित राणा के 2 ओवर अर्शदीप सिंह का भी एक ओवर बचा हुआ था. गेंदबाजी बदलाव को लेकर अय्यर ने पूरी सीरीज में गलत फैसले लिए.
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख





