Pune Swiggy Delivery Woman Viral Story : बारिश में खाना ऑर्डर करना कई लोगों के लिए डेली की बात होती है, लेकिन कभी-कभी एक नॉर्मल डिलीवरी कुछ लोगों के लिए स्पेशल बन जाती है, जो हजारों लोगों का दिल छू लेती है. पुणे में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक महिला स्विगी डिलीवरी पार्टनर अपनी 3 साल की बेटी को साथ लेकर तेज बारिश में फूड डिलीवरी कर रही थी. जब कस्टमर ने यह देखा, तो वह महिला की मेहनत और जिम्मेदारियों से इमोशनल हो गया. उसने महिला को 1,000 रुपये की टिप दी. यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे एक वर्किंग मां की मेहनत और एक कस्टमर की इंसानियत से जोड़कर देख रहे हैं.
बारिश में बेटी के साथ पहुंची डिलीवरी करने
रिपोर्ट के मुताबिक, टीना चौधरी पिछले करीब एक साल से स्विगी के साथ डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रही हैं. घटना वाले दिन भी वह तेज बारिश के बीच ऑर्डर पहुंचाने गई थीं. उनके साथ उनकी तीन साल की बेटी भी थी. जब ग्राहक ने छोटी बच्ची को मां के साथ देखा, तो उसने टीना की मेहनत और संघर्ष को समझते हुए उन्हें 1,000 रुपये की टिप दी. टीना ने बताया कि उनके लिए यह रकम से ज्यादा इस बात की खुशी थी कि किसी ने उनकी डेली की मेहनत को महसूस किया.
positive story from Pune: A woman Swiggy delivery executive received a ₹1,000 tip from a grateful customer for her hard work. Very heartwarming pic.twitter.com/QQoI8x0ICU
— alkesh kushwaha (@alkesh_kushwaha) July 8, 2026
प्रेग्नेंसी के बाद छोड़नी पड़ी पुरानी नौकरी
टीना ने बताया कि प्रेग्नेंट होने के बाद उनके लिए पहले वाली नौकरी और बच्चे की देखभाल साथ-साथ करना मुश्किल हो गया था. इसी वजह से उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी. बाद में उनके पति, जो पिछले पांच साल से ज्यादा समय से स्विगी के साथ डिलीवरी पार्टनर हैं, उन्होंने टीना को भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने की सलाह दी.टीना के अनुसार, डिलीवरी का काम उन्हें समय की आजादी देता है. जरूरत पड़ने पर वह अपनी बेटी को अपने साथ भी रख सकती हैं. इससे वह काम करने के साथ-साथ अपनी बेटी का भी ध्यान रख पाती हैं.
यह भी पढ़ें – Video: पूल किनारे कपल ने लगाया रोमांस का तड़का, Rain Dance ने लूटा इंटरनेट- वीडियो वायरल
कस्टमर से मिलती है तारीफ
टीना का कहना है कि कई कस्टमर उनकी बेटी को उनके साथ देखकर उनकी मेहनत की तारीफ करते हैं. उन्होंने बताया कि पुणे में अभी महिला डिलीवरी पार्टनर्स की संख्या ज्यादा नहीं है, लेकिन उन्हें हमेशा रेस्टोरेंट स्टाफ, दूसरे डिलीवरी पार्टनर्स और स्विगी की टीम का सहयोग मिला है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट
इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने महिला डिलीवरी पार्टनर की मेहनत और कस्टमर की इंसानियत की जमकर तारीफ की.कई यूजर्स ने इसे मोटिवेशनल कहानी बताते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में भी काम करने वाली मां का हौसला काबिल-ए-तारीफ है. कुछ लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने और एक-दूसरे का साथ देने का संदेश दिया, जबकि कई यूजर्स ने कस्टमर को इंसानियत की अच्छी मिसाल बताया.
यह भी पढ़ें – Video: ‘भौंकने से घर नहीं चलता मित्तर’ दुकान पर ग्राहकों को सामान देता दिखा कु्त्ता- वीडियो वायरल



.jpg)

