Mirzapur 3 Video; Pankaj Tripathi Ali Fazal | Guddu Kaleen Bhaiya | ‘मिर्जापुर 3’ की पहली झलक: कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी ने पूछा- ‘भूल तो नहीं गए हमें’, मुस्कुराते नजर आए गुड्डू भैया
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज हाेने वाले 70 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के टाइटल्स अनाउंस किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में कई ओरिजिनल मूवीज और वेब शोज शामिल हैं। इन्हीं में से एक है पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर ‘मिर्जापुर 3’।

शो से जुड़ी इस फुटेज की शुरुआत में पंकज त्रिपाठी, कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं।
15 सेकेंड में नजर आए कई किरदार
मंगलवार को प्राइम वीडियो ने 4 मिनट का एक ट्रेलर रिलीज किया जिसमें 15 सेकेंड के लिए इस शो की झलक देखने को मिली। वीडियो में कालीन भैया के किरदार में नजर आए पंकज त्रिपाठी पूछते हैं- ‘भूल तो नहीं गए हमें ?’ इसके बाद अली फजल, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी और ईशा तलवार अपने-अपने किरदारों में नजर आते हैं।

15 सेकेंड की इस फुटेज में शो के बाकी किरदारों की भी झलक मिली।
इस वीडियो में ‘मिर्जापुर 3’ के अलावा ‘पाताल लोक’ और ‘बंदिश बैंडिट्स’ समेत कई वेब शोज और फिल्मों की भी झलक मिली।
2018 में रिलीज हुआ था पहला सीजन
‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन 2018 और दूसरा सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। अब इस साल इसका तीसरा सीजन रिलीज होगा। फिलहाल मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। दिव्येंदु शर्मा, विक्रांत मैसी और श्रिया पिलगांवकर जैसे कलाकार भी इस शो के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं।

