Budaun Homicide: हत्याकांड पर राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने चुनावी लाभ पाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है।
By Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 10:26 AM (IST)
Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 01:17 PM (IST)
HighLights
- एक दिन पहले हुई थी दो बच्चों की हत्या
- पुलिस एनकाउंटर में मारा गया साजिद
- जावेद की तलाश जारी, इलाके में तनाव
एजेंसी, बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम बच्चों के मर्डर मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, एफआईआर में लिखा गया है कि हत्याकांड में साजिद के साथ उसका भाई जावेद भी शामिल था।
इस बीच, यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी साजिद के पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। देखिए वीडियो
#WATCH बदायूं, उत्तर प्रदेश: डबल मर्डर केस में पुलिस ने आरोपी साजिद के पिता और चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी में कल दो बच्चों की हत्या की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी मारा गया। pic.twitter.com/pbRbqXBCUY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2024
वहीं, बीती रात की घटना के बाद बदायूं में भारी पुलिस बल तैनात है। अधिकारियों का कहना है कि अब हालात काबू में है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Budaun Double Homicide: पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर
पीड़ित पिता ने एफआईआर में लिखाया है कि आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उसे पैसे चाहिए, क्योंकि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है और डिलीवरी होने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है और छत पर टहलने जाना चाहता है। वह छत पर गया और तीन मासूम बच्चों को भी ले गया। छत पर साजिद के साथ उसका भाई जावेद भी आ गया।। जब मेरी पत्नी लौटी, तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू लिए देखा। दोनों ने मिलकर बच्चों पर हमला किया। दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया और तीसरे को घायल कर दिया। भागते हुए साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।
भाभी बोलकर चाय बनाने भेजा था बच्चों की मां को
हत्याकांड से जुड़ी ऐस जानकारी सामने आई है, जिसकी चर्चा देशभर में हो रही है।
- आयुष (12) व अहान (8) की हत्या छत पर की गई। आरोपी छत पर बेटों का खून बहाता रहा, इससे अनजान मां सुनीता पड़ोसी साजिद के सत्कार में चाय बना रही थीं। साजिद जब घर में आया तो उसने कहा था कि भाभी तबीयत खराब है। चाय बना दो।
- पीड़ित परिवार ने घटनाक्रम को तंत्र-मंत्र से जोड़कर आरोप लगाया कि साजिद ने हत्या के बाद बच्चों का खून भी पिया, उसके मुंह पर मांस के लोथड़े लगे हुए थे।
- चर्चा यह भी है कि साजिद की पत्नी को इससे पहले हुए दो बच्चों की मौत हो गई थी। किसी तांत्रिक ने उसको दो बच्चों की हत्या करने, उनका खून पीने और मांस खाने की सलाह दी थी।
- पीड़ित परिवार ने साजिद के मुंह पर मांस के लोथड़े लगे होने से खून पीने का अंदेशा भी जताया, हालांकि पुलिस ने इस जानकारी से इनकार किया है।




.jpg)

