काम की खबर: NPS अकाउंट में लॉग-इन के लिए 1 अप्रैल से करना होगा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, यहां जानें पूरी प्रोसेस
NPD अकाउंट को अभी सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) ऑपरेट करती है और खाताधारकों के आर्थिक हितों को सुरक्षित करने के पूरे प्रयास करती है।
By Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 20 Mar 2024 12:50 PM (IST)
Up to date Date: Wed, 20 Mar 2024 12:50 PM (IST)
HighLights
- Nationwide Pension Scheme में लॉगइन करने की प्रोसेस 1 अप्रैल से बदल जाएगी।
- नए बदलाव के बाद Nationwide Pension Scheme खाताधारकों को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करना होगा।
- खाताधारकों को अब आधार सत्यापन के बाद मोबाइल पर OTP के मिलेगा।
बिजनेस डेस्क, इंदौर। यदि आपका भी नेशनल पेंशन स्कीम (Nationwide Pension Scheme) के तहत खाला है तो इसको लेकर नया अपडेट आया है। अब Nationwide Pension Scheme में लॉगइन करने की प्रोसेस 1 अप्रैल से बदल जाएगी। नए बदलाव के बाद Nationwide Pension Scheme खाताधारकों को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन करना होगा। खाताधारकों को अब आधार सत्यापन के बाद मोबाइल पर OTP के मिलेगा, जिसके जरिए ही खाताधारक अब अपने खाते में एंट्री कर पाएंगे।
गौरतलब है कि पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने कुछ दिनों पहले ही लॉग-इन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को अनिवार्य किया था। PFRDA की ओर से जानकारी दी गई थी कि इससे NPS खाताधारक अपने अकाउंट को पहले ज्यादा सुरक्षित कर पाएंगे। NPD अकाउंट को अभी सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी (CRA) ऑपरेट करती है और खाताधारकों के आर्थिक हितों को सुरक्षित करने के पूरे प्रयास करती है।


