अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आग फिर से भड़क उठी है. इस बार शुरुआत ईरान ने की थी, उसने दो जहाजों पर अटैक किया था, जिसके बाद अमेरिका ने मोर्चा खोल दिया. अब ईरान ने अपना बदला लिया है. उसने कुवैत और बहरीन में मिसाइलों से हमला कर दिया. तेहरान ने वॉशिंगटन के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है. ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हमलों के बाद कहा कि उनका देश एक्शन से जवाब देता है.
ईरान की सेना ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उसने अमेरिकी सेना के खिलाफ मिसाइल हमले किए हैं. ईरानी सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई अमेरिका की आक्रामक कार्रवाई और सीजफायर तोड़ने के जवाब में की गई. यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब फारस की खाड़ी में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरानी हमलों के बाद सीजफायर खत्म होने की बात कही जा रही है.
कुवैत-बहरीन को तेहरान ने बनाया निशाना
ईरान के जवाबी हमलों ने अब कुवैत को भी निशाना बनाया है. कुवैती सेना ने घोषणा की है कि एयर डिफेंस प्रणाली ईरानी हवाई खतरों से निपटने के लिए काम कर रही है. लोगों से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने को कहा गया है. पिछले 30 मिनट में कतर, बहरीन और कुवैत में हवाई अलर्ट जारी किए गए हैं और कुवैत के ऊपर कई इंटरसेप्टर देखे गए हैं. कतर के गृह मंत्रालय का कहना है, ‘सुरक्षा का खतरा ज्यादा है और सभी को घरों और सुरक्षित जगहों पर ही रहना चाहिए.’
ट्रंप ने ईरान के पावर पर किया घातक अटैक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि वॉशिंगटन एक और रात सैन्य कार्रवाई कर सकता है. ट्रंप ने ईरान के बिजली संयंत्रों, समुद्री जल को मीठा बनाने वाले संयंत्रों (डिसैलिनेशन प्लांट) और खार्ग द्वीप जैसे रणनीतिक ठिकानों का भी जिक्र किया. खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का प्रमुख केंद्र माना जाता है. दोबारा युद्ध छिड़ने की संभावना पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने कल रात उन पर जोरदार हमला किया था. शायद आज रात भी हम उन पर ज़ोरदार हमला करेंगे.’
यह भी पढ़ें : अमेरिका ने ईरान को किया धुआं-धुआं, रेलवे ब्रिज उड़ाए, ट्रंप ने वीडियो शेयर करके कहा- ‘ये बदला…’



.jpg)

