सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो हमें हैरान कर देते हैं. लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी सांसें थम जाएंगी. जरा सोचिए, आप अपनी धुन में बाइक से जा रहे हों और अचानक सामने से साक्षात यमराज रूपी तेंदुआ दौड़ता हुआ आपकी तरफ आए. ऐसा ही कुछ हुआ एक डिलीवरी बॉय के साथ, जिसकी किस्मत अच्छी थी कि तेंदुए के जानलेवा हमले के बाद भी उसकी जान बच गई. इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है.
सुनसान सड़क और अचानक तेंदुए का हमला
यह सनसनीखेज घटना एक सरकारी जैसी दिखने वाली शांत और सुनसान कॉलोनी की है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय अपनी बाइक पर सवार होकर ऑर्डर देने के लिए कॉलोनी की सड़क से गुजर रहा होता है. आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है. तभी अचानक सामने से एक तेज रफ्तार तेंदुआ उसकी तरफ दौड़ता हुआ आता दिखाई देता है. तेंदुए को अपनी ओर आता देख डिलीवरी बॉय के होश उड़ जाते हैं और वह तुरंत अपनी बाइक को रोक लेता है. लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता या पीछे मुड़ता, तेंदुए ने बिजली की फुर्ती से सीधा उस पर हमला कर दिया.
Leopard attacks on Blinkit Delivery guy at Night, somehow he escaped💀 pic.twitter.com/iehD3KfndG
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 8, 2026
जान बचाकर भागा डिलीवरी बॉय
तेंदुए का यह हमला महज कुछ सेकंड का था, लेकिन यह इतना भयानक था कि डिलीवरी बॉय खुद को संभाल नहीं पाया. तेंदुए के झपट्टा मारते ही उसकी बाइक अनबैलेंस होकर जमीन पर गिर गई. हालांकि, बाइक गिरने की आवाज और अचानक हुए इस टकराव से तेंदुआ खुद भी थोड़ा घबरा गया और लड़के को छोड़कर तुरंत वहां से आगे की तरफ भाग निकला. इधर डिलीवरी बॉय इस अचानक हुए हमले से इतना ज्यादा खौफजदा हो गया कि उसने गिरी हुई बाइक को उठाने की कोशिश तक नहीं की. वह अपनी जान बचाने के लिए बाइक को वहीं रास्ते पर छोड़कर उस तरफ भागा, जहां आगे जाकर मेन रोड था.
यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जनता के रिएक्शंस
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. लोग डिलीवरी बॉय की सूझबूझ और उसकी किस्मत की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यह बेहद डरावना है, डिलीवरी बॉय की जगह कोई और होता तो शायद दिल का दौरा ही पड़ जाता.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘सलाम है ऐसे डिलीवरी एजेंट्स को जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारे घरों तक खाना पहुंचाते हैं.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘तेंदुआ भी शायद बाइक गिरने की आवाज से डर गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.’
यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक



.jpg)

