सीरिया की राजधानी दमिश्क में मंगलवार को बड़ा धमाका हुआ जिसके बाद पूरे शहर में अफरा तफरी मच गई. घटना के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसे देखकर यूजर्स की रूह कांप गई है. परेशान करने वाली बात तो ये रही कि जब शहर में धमाका हुआ उस वक्त फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी वहीं मौजूद थे और एक बम उस होटल के बाहर भी एक बम गिरा जिसमें फ्रांस के राष्ट्रपति ठहरे हुए थे.
दमिश्क में हुए धमाके का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए सीरियल ब्लास्ट के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में जलती गाड़ियां, धुआं फूंकते होटल और घर और शहर की सड़कों पर सन्नाटा देख हर किसी के होश उड़े हुए हैं. वीडियो में तबाही का मंजर लोगों को अंदर से झकझोर रहा है और हर कोई अपनों को लेकर घबराया हुआ है. हालिया रिपोर्ट की अगर मानें तो इस धमाके में 18 लोग घायल हुए हैं जिनमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पहला धमाका तब हुआ जब मैक्रों राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो चुके थे. वहीं दूसरा धमाका घटनास्थल पर खड़ी एक एम्बुलेंस में हुआ जहां काफी लोग इकट्ठा थे.
मुस्लिम देश सीरिया से बड़ी खबर।
सीरिया के दमिश्क में धमाका, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाका।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के दौरान दमिश्क में दो धमाके हुए।
यह धमाके फोर सीजन्स होटल के पास हुए, जहां… pic.twitter.com/Rjd674h7sb
— Panchjanya (@epanchjanya) July 7, 2026
2 जुलाई को भी हुआ था धमाका
आपको बता दें कि दमिश्क में 2 जुलाई को भी एक कैफे में जोरदार धमाका हुआ था जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे. अब 5 दिन बाद फिर से शहर में धमाका होना वहां के शासन प्रशासन को चुनौती दे रहा है. गौरतलब है कि सीरिया के राष्ट्रपति अल-शरा 2024 में बशर अल-असद को हटाकर सत्ता में आए हैं और लगातार देश के हालात सुधारने और उन्हें स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
यूजर्स का दहल गया दिल
वीडियो को @epanchjanya नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सीरिया में ये सब होना अब आम हो गया है. एक और यूजर ने लिखा…किसी बड़े विदेशी मेहमान के सामने ये होना देश की छवि को खराब करता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…देखकर दिल दहल गया, सभी सुरक्षित रहें यही दुआ है.
यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक





