‘जहरीला’ कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा ‘नीम पराठा’, वीडियो देख भड़के लोग

‘जहरीला’ कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा ‘नीम पराठा’, वीडियो देख भड़के लोग


सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन के नाम पर रोज नए-नए अत्याचार देखने को मिलते हैं. अब तक आपने आलू, प्याज, गोभी और पनीर के पराठे तो खूब चाव से खाए होंगे, लेकिन क्या कभी कड़वे नीम का पराठा खाने की सोच सकते हैं? जी हां, आगरा के एक स्ट्रीट वेंडर ने यह कारनामा कर दिखाया है. इस वेंडर ने पराठे के अंदर आलू-पनीर की जगह कड़वी नीम की पत्तियां भर दीं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. इस कड़क कड़वे पराठे को देखकर फूड लवर्स का सिर चकरा गया है और लोग इस वेंडर की जमकर क्लास लगा रहे हैं.

कड़वाहट से भरा नुस्खा: पेड़ से तोड़ी पत्तियां और तवे पर सेक दिया पराठा

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह फूड वेंडर सबसे पहले पेड़ से नीम की एकदम ताजी पत्तियां तोड़कर लाता है. इसके बाद वह इन पत्तियों को बारीक-बारीक काट लेता है. कड़वाहट को थोड़ा बैलेंस करने के लिए वह इसमें बारीक कटा प्याज, अदरक और कई तरह के तीखे मसाले मिक्स करता है. फिर इस मसालेदार कड़वे मिक्चर को आटे की लोई में भरकर पराठे की तरह बेल दिया जाता है. हद तो तब हो जाती है जब वेंडर इस पराठे को तवे पर रखकर ढेर सारा घी उड़ेल देता है और उसे एकदम क्रिस्पी होने तक सेकता है.

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा यूजर्स का गुस्सा

इस अनोखे और डरावने पराठे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मजेदार और तीखे कमेंट्स की बौछार कर दी है. एक यूजर ने वेंडर की चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई, अगर पराठे में इतना ज्यादा देसी घी डालोगे तो लोग करेले का पराठा भी हंसकर खा लेंगे.” वहीं दूसरे यूजर ने इंटरनेट पर बढ़ते इस फूड टॉर्चर से तंग आकर कहा, “आजकल ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं कि अब तो मोबाइल खोलने से भी डर लगने लगा है.” एक और यूजर ने वेंडर को चुनौती देते हुए पूछा, “पराठा तो बना दिया भाई, लेकिन इसे खाने के बाद इंसान के चेहरे का एक्सप्रेशन कैसा था, जरा उसका भी वीडियो दिखाओ तो जानें.”

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक

क्या सेहत के लिए खतरनाक है नीम का पराठा?

आगरा के वेंडर का ‘नीम पराठा’ सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज और वायरल होने के लिए बनाया गया एक स्टंट है. सेहत के लिए यह जानलेवा तो नहीं है, लेकिन रोजमर्रा के खाने या स्वाद के लिए यह बिल्कुल भी सही विकल्प नहीं है. अगर आपको नीम के औषधीय गुण चाहिए तो सुबह खाली पेट इसकी 2-3 छोटी पत्तियां चबाना या इसका थोड़ा सा जूस पीना ही काफी होता है, इसका पराठा बनाकर खाना बिल्कुल जरूरी नहीं है.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल