BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए नजर आएंगे. इस सीरीज में नीतीश कुमार रेड्डी नहीं खेल रहे होंगे, जो चोट के चलते टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने शिवम दुबे को नीतीश रेड्डी का रिप्लेसमेंट घोषित किया है. नीतीश को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट आई थी, जिसके बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी नहीं खेल पाए.
नीतीश कुमार रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट आई थी. उन्हें धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भी फिटनेस संबंधी दिक्कत सामने आई थी, जिसके बाद वो अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में नहीं खेल पाए थे. उसके बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से भी बाहर कर दिया गया था.
शिवम दुबे की 2 साल बाद वापसी
शिवम दुबे लगभग 2 साल के बाद वनडे टीम में वापस आए हैं. शिवम दुबे टी20 टीम का नियमित हिस्सा बने रहे हैं, लेकिन अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. अब दो साल बाद उन्हें टीम इंडिया के लिए कोई वनडे मैच खेलने का अवसर मिल सकता है.
जब BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का एलान किया था, तब विराट कोहली का खेलना फिटनेस पर निर्भर था. मगर अब विराट के नाम के आगे से ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ हटा दिया गया है. बताते चलें कि भारत और इंग्लैंड की तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 जुलाई-19 जुलाई तक खेली जाएगी.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, शिवम दुबे
यह भी पढ़ें:
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, संजू सैमसन बाहर; मयंक यादव की वापसी; अनकैप्ड खिलाड़ियों भी मौका





