उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग

उम्र 70 साल और ताकत बेमिसाल, बूढ़ी दादी ने उठाया 103 किलो वजन, वीडियो देख हैरान रह गए लोग


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी दादी का वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे जिम जाने वाले भी हैरान रह गए हैं. करीब 70 साल की बुजुर्ग महिला जिम में पूरे 103 किलो वजन के साथ ट्रैप बार डेडलिफ्ट करती नजर आती हैं. उनकी ताकत, आत्मविश्वास और जोश ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

103 किलो वजन उठाकर सबको कर दिया हैरान

वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला जिम के अंदर ट्रैप बार डेडलिफ्ट की तैयारी करती दिखाई देती हैं. कुछ ही सेकेंड बाद वह पूरे 103 किलो वजन को जमीन से उठाकर खड़ी हो जाती हैं. वजन उठाते समय उनके चेहरे पर मेहनत साफ दिखाई देती है, लेकिन वह बिना हार माने लिफ्ट पूरी कर लेती हैं. जिम में मौजूद लोग भी उनकी इस उपलब्धि को देखकर दंग रह जाते हैं और उनका हौसला बढ़ाते नजर आते हैं. दादी का यह वीडियो लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खुद पर भरोसा रखने का साफ साफ मैसेज दे रहा है. वीडियो में वजन उठाते हुए दादी पहले थोड़ी घबराती है लेकिन खुद पर काबू रख और जोश के साथ वो जब वजन उठाती है तो लगता है ये तो उनके रोज का काम है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जमकर मिल रही तारीफ

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. हजारों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली ताकत इरादों में होती है.” दूसरे ने कहा, “दादी ने तो युवाओं को भी फिटनेस का असली मतलब समझा दिया.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “इनसे प्रेरणा लेकर हर किसी को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए.” वीडियो को weightliftermummy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: सालों बाद अचानक भाई को देखा, बहन के नहीं रुके आंसू , VIDEO ने लाखों लोगों को किया भावुक