
आमिर खान ने सबसे पहले 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी. रीना दत्ता उनका पहला प्यार थी, जिससे उनके दो बच्चे आयरा खान और जुनैद खान हैं. हालांकि करीब 16 साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने 2002 में तलाक ले लिया.

इसके बाद 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की और दोनों का एक बेटा आजाद राव खान भी हैं. लेकिन ये शादी भी नहीं चली और 2021 में दोनों अलग हो गए. अब आमिर ने गौरी संग शादी कर ली हैं, जिससे वो बहुत खुश हैं.

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने भी अपनी लाइफ में तीन शादियां की. उन्होंने 1987 में एक्ट्रेस ऋचा शर्मा के साथ सात फेरे लिए, जिनसे उनकी एक बेटी त्रिशाला दत्त हैं. ऋचा को ब्रेन ट्यूमर था, जिस वजह से उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

फिर संजय ने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की, लेकिन 2005 से दोनों अलग रहने लगे और 2008 में अलग होने का ऐलान कर दिया. हालांकि 2008 में ही संजय ने मान्यता दत्त से शादी की, जिनसे उनके दो जुड़वा बच्चे हैं, शाहरान दत्त और इकरा दत्त.

सिंगर किशोर कुमार ने चार शादियां की थी. उनकी पहली शादी 1950 में रूमा गुहा ठाकुरता से हुईं और 1958 में दोनों अलग हो गए. फिर 2 साल बाद 1960 में उन्होंने मधुबाला से शादी की, लेकिन बीमारी की वजह से मधुबाला ने 1969 में दुनिया छोड़ दिया.

इसके बाद 1976 में किशोर कुमार ने योगिता बाली के साथ सात फेरे लिए, जो 2 साल ही चल पाया. हालांकि 1980 में किशोर ने लीना चंदावरकर से शादी की और अंत तक साथ रहे.

एक्टर पवन कल्याण ने पहली शादी 1997 में नंदिनी से की और 2008 में उनका तलाक हो गया. फिर 2009 में पवन ने रेणु देसाई से शादी की, लेकिन ये भी 2012 तक चली और उनके दो बच्चे हैं. वहीं पवन ने तीसरी बार रसियन एक्ट्रेस अन्ना लेजनेवा संग घर बसाया और उनके भी दो बच्चे हैं.

मलयालम एक्ट्रेस लक्ष्मी ने भी 3 शादियां की हैं. पहले उन्होंने 1969 में भास्करन से शादी की, जिनके साथ उनका रिश्ता 5 साल तक चला. उनकी एक बेटी ऐश्वर्या भास्करन भी हैं. इसके बाद 1975 में लक्ष्मी ने एक्टर मोहन शर्मा से दूसरी शादी की और 5 साल बाद वो भी टूट गई. फिर 1987 में निर्देशक शिवचंद्रन के शादी की, जिनके साथ वो अब तक हैं.

वहीं एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने एक्टर पंकज कपूर से 1975 में शादी की और 1984 में दोनों अलग हो गए. उनका एक बेटा शाहिद कपूर हैं. फिर 1990 में राजेश खट्टर से शादी के बाद उनके बेटे ईशान खट्टर का जन्म हुआ, लेकिन 11 साल बाद 2001 में उनका तलाक ही गया. हालांकि उन्होंने तीसरी बार रजा अली खान संग रिश्ता जोड़ा, जो चल नहीं पाया और दोनों अलग हो गए.
Published at : 06 Jul 2026 12:17 PM (IST)





