पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल

पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल


सोशल मीडिया पर इन दिनों दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्योंग का एक छोटा सा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. यह कोई बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक साधारण सा पल है, जिसने लाखों लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया. जैसे ही फर्स्ट लेडी एक दुकान पर किसी सामान का दाम पूछती हैं, राष्ट्रपति बिना एक पल गंवाए अपनी जेब से बटुआ निकाल लेते हैं. बस यही कुछ सेकेंड का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और लोग इसे पति-पत्नी के रिश्ते का सबसे प्यारा पल बता रहे हैं.

पत्नी ने पूछा दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाला बटुआ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग और उनकी पत्नी किम हे-क्योंग सुवोन के पालडलमुन पारंपरिक बाजार में घूम रहे हैं. इसी दौरान फर्स्ट लेडी एक दुकान पर रुककर किसी सामान की कीमत पूछती हैं. उनकी बात पूरी भी नहीं होती कि राष्ट्रपति तुरंत अपनी जेब से बटुआ निकाल लेते हैं, मानो उन्हें पहले से पता हो कि अब खरीदारी होने वाली है. उनका यही सहज अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

स्थानीय बाजार में खरीदारी कर जीता लोगों का दिल

बाजार की सैर के दौरान राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने दुकानदारों से बातचीत की, स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कई पारंपरिक कोरियाई स्नैक्स भी खरीदे. उन्होंने बकव्हीट चिप्स, पफ्ड राइस, सूखी स्क्विड, डोनट, मूंगफली से बने स्नैक्स और चेस्टनट ब्रेड जैसी कई चीजें खरीदीं. इतना ही नहीं, दोनों ने वहां मौजूद लोगों के साथ कुछ स्नैक्स भी शेयर किए. उनके इस सादगी भरे व्यवहार की भी खूब तारीफ हो रही है.

छोटा सा पल बना इंटरनेट का फेवरेट VIDEO

वीडियो भले ही कुछ सेकेंड का हो, लेकिन लोगों का कहना है कि इसमें पति-पत्नी की स्वाभाविक समझ और अपनापन साफ दिखाई देता है. कई यूजर्स ने लिखा कि यह किसी राजनीतिक कार्यक्रम से ज्यादा एक आम पति-पत्नी की रोजमर्रा की जिंदगी जैसा पल लगा. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

यह भी पढ़ें: Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा

सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार और दिल छू लेने वाले कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “हर पति की यही आदत होती है, पत्नी ने सामान देखा नहीं कि जेब में हाथ चला जाता है.” दूसरे ने कहा, “इतना स्वाभाविक पल किसी स्क्रिप्ट से नहीं बनाया जा सकता.” एक और यूजर ने लिखा, “राष्ट्रपति हों या आम इंसान, पति-पत्नी का रिश्ता हर जगह एक जैसा ही होता है.” 

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की ठंडी हवा खाने के लिए ATM में घुसे दो मेहनतकश मजदूर, वीडियो वायरल