Viral Video: बारिश के मौसम में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं और ऐसे में छोटी-सी चूक भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है, हालांकि कई बार मुश्किल वक्त में किसी की मदद और समझदारी ऐसी दुर्घटना को टाल देती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटे से बच्चे ने अपनी समझदारी से ऐसा काम किया कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि बच्चे ने एक फिसलती कार को रोकने में मदद की और बड़े हादसे को टाल दिया. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर लाखों लोगों का ध्यान खींच रहा है.
बारिश में ढलान पर फिसल रही थी कार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के कारण एक कार ढलान वाली सड़क पर पीछे की ओर फिसलने लगती है. कार के पीछे कई दूसरे वाहन भी खड़े दिखाई देते हैं और सड़क पर भी ट्रैफिक मौजूद रहता है. ऐसे में कार लगातार पीछे की तरफ खिसकती नजर आती है, लेकिन आसपास मौजूद लोग अपने वाहनों से उतरकर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आते है.
एक पत्थर लगाकर कितनी जिंदगी बचा दी इस मासूम बच्चे ने
विडियो अंत तक देखियेगा 🥹 pic.twitter.com/Tl46g2xrnc
— Siya 🍁 (@Siya_189o) July 2, 2026
मासूम ने लगाया तेज दिमाग और बचाईं कई जान
इसी दौरान एक छोटा बच्चा दूर से कार को फिसलते हुए देखता है. वह तुरंत सड़क किनारे पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाता है और तेजी से कार की तरफ दौड़ पड़ता है. इसके बाद वह कार के पिछले टायर के पीछे उस पत्थर को अड़ा देता है. पत्थर लगते ही कार रुक जाती है और आगे बढ़ने का मौका मिल जाता है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है.
यह भी पढ़ें – IITian Viral Post : IITian ने गुरुग्राम की 32 लाख की नौकरी को किया ना…बेंगलुरु में रहने का लिया फैसला, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट
बच्चे की मदद ने जीता लोगों का दिल
वीडियो सामने आने के बाद लोग बच्चे की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतनी कम उम्र में बच्चे ने जिस तेजी से स्थिति को समझा और बिना घबराए कदम उठाया, वह काबिल-ए-तारीफ है. कई लोगों का मानना है कि उसकी इस सूझबूझ से बड़ा हादसा टल सकता था.
सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने बच्चे की जमकर तारीफ की, एक यूजर ने लिखा, बहुत ही साहस भरा काम किया है. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, छोटे बच्चे ने समझदारी से काम लिया, दुर्घटना होने से बच गई. एक अन्य यूजर ने लिखा, इस मासूम बच्चे ने एक छोटे से पत्थर से न जाने कितनी जिंदगियां बचा लीं. उसकी तेज सोच ने बड़ी दुर्घटना टाल दी. ऐसे बच्चे ही समाज की उम्मीद हैं. किसी ने लिखा, कभी-कभी एक छोटा सा फैसला किसी की पूरी जिंदगी बचा देता है. एक अन्य यूजर ने बच्चे को बहादुर, समझदार और असली हीरो बताते हुए उसकी तारीफ की, वहीं कई लोगों ने लिखा कि बच्चे ने जिस तरह तुरंत फैसला लिया, वह हर किसी के लिए मोटिवेशनल है.
यह भी पढ़ें – Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा



.jpg)

