सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉस और कर्मचारी की एक मजेदार व्हाट्सएप चैट तेजी से वायरल हो रही है. कर्मचारी ने बुखार की वजह से छुट्टी मांगी, लेकिन जब बॉस ने डॉक्टर की पर्ची मांगी तो उसने ऐसा जवाब दिया कि पढ़ने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. यही वजह है कि यह चैट इंटरनेट पर खूब शेयर की जा रही है. मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और लोग इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
बुखार की छुट्टी से शुरू हुई पूरी कहानी
वायरल स्क्रीनशॉट के मुताबिक कर्मचारी सुबह अपने बॉस को मैसेज करता है, “सर नहीं आ पाऊंगा, फीवर बढ़ गया है.” इस पर बॉस जवाब देते हैं, “चलो डॉक्टर के पास चलते हैं.” कर्मचारी कहता है कि जरूरत होगी तो बता देगा और फिलहाल पैरासिटामोल ले रहा है. इसके बाद बॉस बताते हैं कि डायरेक्टर का आदेश है कि जो भी बीमार हो, उसे डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन दिखानी होगी.
Indian managers think slaves work under them not employees
Brutal response by GenZ Employee pic.twitter.com/oCAesR7Ens
— Oxygen 💨 (@WhateverVishal) June 30, 2026
कर्मचारी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी
इसके बाद कर्मचारी ने ऐसा जवाब दिया जिसने पूरी चैट को वायरल बना दिया. उसने लिखा, “मैं स्कूल का स्टूडेंट नहीं हूं सर. लीव रहती है, लीव ली मैंने. खुद डॉक्टर हैं वो, बोलो मेरे नाम की प्रिस्क्रिप्शन बना लें. नहीं तो प्रिस्क्रिप्शन और पैरेंट्स सिग्नेचर वाली लीव एप्लिकेशन मेरे पास नहीं है. और मैं अभी आराम कर रहा हूं, मैसेज या कॉल का जवाब नहीं दूंगा.” कर्मचारी का यह तंज लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की ठंडी हवा खाने के लिए ATM में घुसे दो मेहनतकश मजदूर, वीडियो वायरल
यूजर्स ने ले लिए बॉस के मजे
पोस्ट को @WhateverVishal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कर्मचारी ने एक दम ठीक किया. एक और यूजर ने लिखा…सिक लीव किस लिए होती है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतनी बेइज्जती पर तो बॉस को शर्म आ जानी चाहिए थी.
यह भी पढ़ें: Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा



.jpg)

