MBA Chaiwala को इंटरनेट ने ‘मारा’ फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज

MBA Chaiwala को इंटरनेट ने ‘मारा’ फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज


सोशल मीडिया पर इन दिनों मशहूर एंटरप्रेन्योर और MBA Chaiwala के फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लोरे को लेकर ऐसी अफवाह उड़ाई गई, जिसने उनके लाखों फैंस को हैरान कर दिया. इंटरनेट पर उनकी मौत की खबर तेजी से वायरल होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि आखिरकार खुद प्रफुल्ल बिल्लोरे को सामने आकर लोगों से कहना पड़ा कि “मैं जिंदा हूं, फेक न्यूज फैलाना बंद करें.” इसके बाद सोशल मीडिया पर जो कमेंट्स की बाढ़ आई है उसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे.

कैसे फैली मौत की अफवाह?

प्रफुल्ल बिल्लोरे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गूगल सर्च का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें “Prafull Billore death” सर्च करने पर उनकी कथित मौत से जुड़ी जानकारी दिखाई दे रही थी. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने साफ लिखा, “यह बेहद बेतुकी, अपमानजनक और दुख पहुंचाने वाली बात है. कृपया फेक न्यूज फैलाना बंद करें. मैं जिंदा हूं.” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया.

X पर शुरू हुई थी अफवाह, बिना पुष्टि के वायरल हुई खबर

बताया जा रहा है कि यह अफवाह X पर किए गए कुछ भ्रामक पोस्ट से शुरू हुई थी. कई अकाउंट्स ने बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के दावा कर दिया कि MBA Chaiwala का निधन हो गया है. देखते ही देखते यह दावा सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया. कई लोगों ने बिना सच्चाई जांचे श्रद्धांजलि वाले पोस्ट तक शेयर कर दिए. बाद में खुद प्रफुल्ल बिल्लोरे के बयान से पूरी सच्चाई सामने आई.

8 हजार रुपये से शुरू किया था सफर, आज बन चुके हैं बड़ा नाम

मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रफुल्ल बिल्लोरे ने MBA की पढ़ाई बीच में छोड़कर कारोबार की राह चुनी थी. उन्होंने महज 8 हजार रुपये से चाय का छोटा सा स्टॉल शुरू किया. अपनी अलग मार्केटिंग, मेहनत और सोशल मीडिया के दम पर उन्होंने MBA Chaiwala को देशभर में पहचान दिलाई. आज उनका ब्रांड कई शहरों में फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए कारोबार कर रहा है और लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने क्या कहा?

प्रफुल्ल बिल्लोरे के बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में कई लोग सामने आए. एक यूजर ने लिखा, “भाई मजबूत रहो, आजकल बिना वजह नफरत फैलाना आम बात हो गई है.” दूसरे यूजर ने कहा, “जो लोग आपकी सफलता से जलते हैं, उन्होंने ही ऐसी अफवाह फैलाई होगी.” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “भाई, क्या दिन आ गए हैं, शख्स खुद आकर कह रहा है कि मैं जिंदा हूं.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की ठंडी हवा खाने के लिए ATM में घुसे दो मेहनतकश मजदूर, वीडियो वायरल