
जुनैद खान का जन्म 2 जून 1993 में आमिर खान और रीना दत्ता के घर हुआ. रीना, आमिर की पहली पत्नी थी और पहले बच्चे के आने से दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया था.

जुनैद ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की. इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए कैलिफोर्निया के हल्ट इंटरनेशनल बिजनेस स्कूल चले गए.

पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वो वापस आए, तो रंगमंच से जुड़ गए. फिर निर्देशक नीरज काबी के नाटक में 3 साल तक काम किया और एक्टिंग सीखी.

फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने 2022 में ‘जलसा’ से करियर की शुरुआत की, हालांकि इसमें वो छोटे रोल में नजर आए.

फिर 2024 में वो नेटफ्लिक्स फिल्म ‘महाराज’ में लीड रोल में दिखे, जिसमें उनके अभिनय को खूब पसंद किया गया.

इसके बाद 2025 की ‘लव्यापा’ और 2026 की ‘एक दिन’ में उन्होंने अभिनय किया, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में टिक नहीं पाई.

भले ही जुनैद खान ने कम फिल्में की हो, लेकिन उनकी सादगी और बिहेवियर ने कई दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली हैं.
Published at : 04 Jul 2026 05:05 PM (IST)
Tags :
Aamir Khan Junaid Khan



.jpg)

