एमपी में कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता का इस्तीफा, बोले- अध्यक्ष के पास जाने पर देना पड़ता था परिचय

Madhya Pradesh Politics: विंध्य में कांग्रेस को फिर लगा झटका, लालचंद गुप्ता बोले- 5 साल उपाध्यक्ष रहा, आज तक एक भी बैठक नहीं हुई।

By Prashant Pandey

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 05:45 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 07:44 PM (IST)

एमपी में कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता का इस्तीफा, बोले- अध्यक्ष के पास जाने पर देना पड़ता था परिचय
लालचंद गुप्ता ने दिया इस्तीफा।

HighLights

  1. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान लालचंद गुप्ता भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।
  2. टिकट नहीं मिलने से नाराज लालचंद ने कांग्रेस से हाथ किनारे कर लिया।
  3. मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथो वह घर वापसी कर सकते हैं।

Madhya Pradesh Politics: नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधीकांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस दौरान पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लालचंद गुप्ता ने कहा कि पिछले 5 वर्ष से कांग्रेस पार्टी में है। पार्टी ने मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। पार्टी के लिए में लगातार काम किया। लेकिन मुझे पार्टी की रीति और नीति समझ में नहीं आई। पिछले 5 वर्षों में जब भी पार्टी कार्यालय गया तो वहां हर बार अपना परिचय बताना पड़ता था। ऐसे में मुझे बहुत ही अटपटा लगा।

24 घंटे बाद कुछ नया होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव जो सीधी आ रहे हैं। यह बातें लालचंद गुप्ता ने एक निजी होटल में पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान कही। बता दें कि टिकट वितरण से नाराज लालचंद गुप्ता ने कहा इशारों ही इशारों में कहा कि यहां सब कुछ एक ही परिवार को चाहिए। ऐसा उचित नहीं है। जब एक चुनाव हाल ही में हार गए तो ऐसे में उन्हें कैसे टिकट दिया गया। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी भी नेता का नाम नहीं लिया। हालांकि वह पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को लोकसभा टिकट मिलने के बाद नाराज चल रहे थे। उनकी यह नाराजगी आज खुलकर सामने आ गई।

naidunia_image

भाजपा से कांग्रेस में आए थे

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान लालचंद गुप्ता भाजपा से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 5 वर्षों तक उन्होंने शिद्दत के साथ कांग्रेस का हाथ मजबूत किया। लोकसभा टिकट के दावेदार भी माने जा रहे थे। उन्हें आशा भी थी कि कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट देगी। टिकट नहीं मिलने से नाराज लालचंद ने कांग्रेस से हाथ किनारे कर लिया।

भाजपा में हो सकते हैं शामिल

पत्रकारों से चर्चा करने के दौरान गुप्ता ने यह स्पष्ट तो नहीं किया कि वह चुनाव लड़ेंगे कि नहीं। लेकिन उन्होंने इशारों से यह स्पष्ट कर दिया है कि बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथो वह घर वापसी कर सकते हैं। उनके घर वापसी से भाजपा को मजबूती मिलेगी। दरअसल वह इसके पहले भाजपा के जिला अध्यक्ष और व्यापारी संघ के अध्यक्ष हैं।

चर्चाओं का रहा बाजार गर्म

लालचंद गुप्ता के भाजपा में शामिल होने की जानकारी व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा है। दरअसल लालचंद भाजपा के पुराने खाटी नेता रहे हैं। उन्होंने भाजपा में रहकर संगठन को मजबूत करने का काम किया है। व्यापारियों का कहना है कि लालचंद गुप्ता यदि भाजपा में आते हैं तो लोकसभा चुनाव में भी इसका असर अच्छा खासा रहेगा।

  • ABOUT THE AUTHOR

    नईदुनिया डॉट कॉम इंदौर में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ डेस्क पर वरिष्ठ उप-संपादक। पत्रकारिता और जनसंचार में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से बैचलर और विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन से मास्टर्स डिग्री। इंदौर में 2014