मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज

मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज


गरीबी और लाचारी बेहद बुरी चीज है. लेकिन जिनमें जुनून होता है और जो लोग इससे पार पाने की हिम्मत रखते हैं वो इतिहास रचते देर नहीं लगाते. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटी बगैर कुछ कहे अपनी मां की मेहनत और खुद की कामयाबी की कहानी बयां करती दिख रही है. वीडियो इतना इमोशनल है कि आपके भी आंसू निकल आएंगे.

पढ़ाई के लिए मां ने गिरवी रखे अपने कंगन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपनी मां के साथ गले लगते हुए रील बना रही है और उस पर कैप्शन लिखा है…” मां ने कॉलेज की फीस भरने के लिए अपने कंगन गिरवी रख दिए, अब बेटी ने जॉब ले ली है अपनी मां को सबकुछ लाकर देने के लिए” वीडियो बड़ा भावुक है जिसमें एक लड़की की कहानी बताई गई है जिसकी मां ने पढ़ाई के लिए अपने कंगन गिरवी रखे और बेटी ने अपनी मां को निराश किए बगैर सफलता की सीढ़ी चढ़ एक MNC कंपनी में जॉब ले ली.

अब बेटी ने फ्लिपकार्ट में पाई नौकरी

वीडियो में दिखता है कि लड़की गले में आईकार्ड टांग कर फ्लिपकार्ट कंपनी के ऑफिस में एंट्री लेती है जिससे ये मालूम हो रहा है कि उसने पढ़ाई करके फ्लिपकार्ट जैसी MNC कंपनी में नौकरी ली है. वीडियो में लड़की बेहद खुश दिखाई दे रही है और अपनी मां को अपनी नौकरी से सबकुछ खरीदकर देने का दावा कर रही है. लड़की की  मेहनत और मां का त्याग देखकर यूजर्स भी भावुक हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: HR की एक कॉल और चली गई साढ़े 5 साल की नौकरी, Wipro एम्पलॉयी बोली- शायद यह भगवान का इशारा

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वीडियो को anusmitaaa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…हमें आप पर गर्व है. एक और यूजर ने लिखा…अब अपनी मां के सारे सपने पूरे करना. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अगर जुनून हो और जिद हो तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं है.

यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में AC की ठंडी हवा खाने के लिए ATM में घुसे दो मेहनतकश मजदूर, वीडियो वायरल