वॉशिंग मशीन में बच्चों को नहलाया, टॉयलेट के जेट प्रेशर से धो डाला; खौफनाक वीडियो वायरल

वॉशिंग मशीन में बच्चों को नहलाया, टॉयलेट के जेट प्रेशर से धो डाला; खौफनाक वीडियो वायरल


Bengaluru Daycare Viral Video: आईटी हब के रूप में पहचाने जाने वाले बेंगलुरु से एक बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यह मामला छोटे बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो ने हर माता-पिता को चिंता में डाल दिया है. दावा किया जा रहा है कि आईटी कंपनी के कैंपस में चल रहे डे केयर सेंटर में छोटे-छोटे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 5 महिला केयर गिवर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि डे केयर में दो मासूम बच्चों को वॉशिंग मशीन के कपड़े धोने वाले हिस्से में बंद कर दिया गया, उनके मुंह पर टॉयलेट में इस्तेमाल होने वाले जेट स्प्रे से पानी भर गया और कई तरह के जुल्म बच्चों पर किए गए, जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

डे केयर में बच्चों के साथ हुआ है अमानवीय व्यवहार

यह मामला बेंगलुरू स्थित कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस में चलने वाले एक डे केयर सेंटर का बताया जा रहा है. शिकायत के अनुसार, वायरल वीडियो में दो से तीन साल के मासूम बच्चों के साथ मारपीट और डराने-धमकाने जैसी हरकत दिखाई दे रही है. आरोप है कि जब डे केयर में बच्चे रोते थे या शोर करते थे तो केयर गिवर्स बच्चों को डराने के लिए बहुत अमानवीय तरीके अपनाती थी. शिकायत में दावा किया गया कि बच्चों को फ्रंट लोडिंग वाशिंग मशीन के अंदर बिठाया गया, कुछ बच्चों को वेस्टर्न टॉयलेट में जबरन बैठाया गया और टॉयलेट के जेट स्प्रे से उनके मुंह में पानी डाला गया.

इतना ही नहीं बच्चों को बाथरूम में बंद कर चुप रहने की धमकी देने का भी आरोप है. बताया जा रहा है कि यह डे केयर सेंटर उन कर्मचारियों के बच्चों के लिए था, जो ऑफिस के दौरान अपने छोटे बच्चों को यहां छोड़ते थे.  वीडियो वायरल होने के बाद इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी गई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी. वीडियो इंटरनेट पर भी खूब वायरल होने लग गया, तो सोशल मीडिया पर डे केयर में अपने बच्चों को छोड़ने वाले पेरेंट्स चिंता में आ गए. इंटरनेट पर और लोग भी बच्चों के साथ इस तरह के बिहेवियर को लेकर कई तरह से अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Chinese App Viral Video: चाइनीज ऐप से खतरे में ई-रिक्शा, ब्लूटूथ से बीच रास्ते में बंद हो रहीं बैटरियां? वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा अगर ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो ऐसी घटनाएं कभी नहीं रुकेगी. दूसरे यूजर ने कहा कैपजेमिनी को भी जवाब देना चाहिए कि आखिर केयर गिवर्स की भर्ती से पहले उनका वेरिफिकेशन कैसे किया गया. एक और यूजर कमेंट करता है जो लोग मासूम बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा मिलनी चाहिए. एक यूजर ने लिखा बच्चों के रोने की आवाज सुनकर ही दिल दहला जाता है, दोषियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए. एक महिला ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कमेंट किया मेरी बेटी के साथ भी स्कूल में ऐसा ही हुआ, उसके बाद से मैं हमेशा सतर्क रहती हूं. वही एक और यूजर कमेंट करता है अगर बच्चों के देखभाल नहीं कर सकते, तो इन्हें इस तरह दूसरों के भरोसे छोड़ना भी बहुत बड़ा खतरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें-Firefighter Proposal: जान बचाने के बहाने बुलाया, फिर सबके सामने किया प्रपोज! फायरफाइटर का सरप्राइज देख गर्लफ्रेंड दंग