Metro Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों पुणे के कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया को लेकर काफी चर्चा हो रही है. हालांकि, यह पहला मामला नहीं है जिसमें किसी मंगेतर, पत्नी या गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगा हो. इससे पहले इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी पर आरोप लगे थे, जबकि मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में पत्नी मुस्कान का नाम सामने आया था.
इस बीच मेट्रो का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे इन मामलों से जोड़ा जा रहा है. वायरल वीडियो में एक युवती मेट्रो में सफर करते हुए किताब पढ़ती नजर आती है. शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल लगता है, लेकिन जैसे ही कैमरा किताब के कवर पर जूम करता है, उस पर लिखा ‘How to Kill Men’ लोगों का ध्यान खींच लेता है. इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की
वायरल वीडियो में एक युवती मेट्रो की सीट पर बैठी नजर आती है. उसके हाथ में एक बैग और एक किताब होती है. वह आराम से किताब पढ़ रही होती है. कुछ सेकंड बाद वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कैमरे को किताब की तरफ जूम करता है. तब किताब के कवर पर How to Kill Men लिखा हुआ दिखाई देता है. किताब का यह नाम सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद कई लोगों ने इस पर हैरानी जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर मजाकिया अंदाज में भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
यह भी पढ़ें – 2 सेकंड पहले कमरे से निकला कुत्ता, फिर ढह गई पूरी सीलिंग- कैमरे में कैद हुआ हैरान करने वाला पल
लोगों ने किए अलग-अलग कमेंट्स
वीडियो वायरल होने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और इस पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह देखकर वे हैरान रह गए. वहीं कई लोगों ने हाल के चर्चित मामलों का जिक्र करते हुए लिखा कि यह अगली सोनम, सिया और मुस्कान तो नहीं. कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा, इनसे कैसे बच सकते हैं, जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया कि ऐसी किताब बैन हो जानी चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ किताब का नाम देखकर किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. वीडियो पर इस तरह की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं.
यह भी पढ़ें – Mango Juice Viral Video : मैंगो जूस पी लो गाइज… ये वीडियो देख लेंगे तो आएगी घिन, कभी नहीं खरीदेंगे बाजार से बोतल





