मुजाहिदीन आ रहे हैं… PAK रेलवे ने दिखाई प्रीमियम कोच की झलक तो यूजर्स लेने लगे मजे; देखें वीड

मुजाहिदीन आ रहे हैं… PAK रेलवे ने दिखाई प्रीमियम कोच की झलक तो यूजर्स लेने लगे मजे; देखें वीड


Pakistan Railways Viral Video: आए दिन पाकिस्तान का सोशल मीडिया पर मजाक बनता रहता है, इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. इस बार पाकिस्तान रेलवे ने अपने प्रीमियम कोच का एक प्रमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, लेकिन तारीफ मिलने के बजाय यह वीडियो ट्रोलिंग का शिकार हो गया.

वीडियो में लग्जरी ट्रेन के शानदार इंटीरियर और आधुनिक सुविधाओं की झलक दिखाई गई है, लेकिन कई यूजर्स ने इस एआई से बना वीडियो बताते हुए पाकिस्तान रेलवे पर निशाना साध दिया. किसी ने इसे एआई का कमाल कहा तो किसी ने पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक हालात पर सवाल उठाए. इसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग मजेदार कमेंट्स करने लगे. 

वायरल वीडियो में क्या दिखाई दिया? 

पाकिस्तान रेलवे ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर New Premium Coaches of Pakistan Railways Coming Soon! कैप्शन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में नए प्रीमियम कोच के आलीशान इंटीरियर, आरामदायक सीटें, मॉडर्न लाइटिंग और हाई एंड और सुविधाओं की झलक दिखाई गई. हालांकि वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसकी वास्तविकता पर भी सवाल उठा दिए. दरअसल वीडियो पूरी तरह एआई जेनरेटेड दिखाई दे रहा है. जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान रेलवे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिया और पाकिस्तान रेलवे को ट्रोल करते हुए मजेदार कमेंट्स करने लगे. 

ये भी पढ़ें-Viral Video : मेट्रो में How to Kill Men पढ़ती दिखी लड़की, यूजर्स बोले- यह अगली सोनम-सिया और मुस्कान

सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लिए मजे

पाकिस्तान रेलवे के इस वीडियो पर यूजर्स ने जमकर मजे लिए. किसी ने इसे एआई से बना वीडियो बताया तो किसी ने पाकिस्तान की रेलवे व्यवस्था और सुरक्षा हालात पर तंज कसा. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया एआई से वीडियो बनाना आसान है, लेकिन हकीकत में ऐसी ट्रेन बनाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं. तो दूसरा यूजर कमेंट करता है लगता है इस ट्रेन पर मुजाहिदीन भी कब्जा करने आ जाएंगे. वहीं एक और यूजर कमेंट करता है टीटीपी को भी इस ट्रेन में सीट बुक करनी पड़ेगी या सीधे वीआईपी रिजर्वेशन मिलेगा. एक और यूजर कमेंट करता है पाकिस्तान रेलवे की असली हालत कुछ और है और वीडियो में कुछ और ही दिखाया जा रहा है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है एआई वाले वीडियो दिखाने से कुछ नहीं होगा, पहले जमीन पर ऐसी ट्रेन चला कर दिखाइए, तो दूसरा यूजर कमेंट करता है देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है और सरकार लग्जरी ट्रेनों के सपने दिखा रही है. पाकिस्तान ट्रेन की स्पीड को लेकर भी सवाल उठाया और कमेंट किया पहले ट्रेनों की स्पीड बढ़ा लीजिए जो आज भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. वहीं एक यूजर ने मजाक के अंदाज में कमेंट किया लगता है इस ट्रेन में सफर करने के लिए पाकिस्तानियों को अपनी किडनी बेचनी पड़ेगी, तो वही एक और यूजर कमेंट करता है एआई ने सरकारों का काम आसान कर दिया अब असली काम करने की जरूरत ही नहीं रही.

ये भी पढ़ें-Railway Crossing Accident Viral Video: जल्दबाजी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पर फंस गया ट्रक, आई ट्रेन और…; देखें वीडियो