Priyanka Chopra spent high quality time together with her husband | प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ बिताया क्वालिटी टाइम: बेटी मालती मैरी के साथ खेलती दिखीं, फोटोज हुईं वायरल

Priyanka Chopra spent high quality time together with her husband | प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ बिताया क्वालिटी टाइम: बेटी मालती मैरी के साथ खेलती दिखीं, फोटोज हुईं वायरल

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस फोटोज में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ वेकेशन एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया
पहली फोटो में प्रियंका चोपड़ा, निक के कंधे पर अपना सिर रखी हुई दिखती हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी मालती को हवा में उठाए नजर आती हैं। तीसरी फोटो में मालती खेलती हुई दिख रही है। वहीं आगे की फोटोज में निक नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन लिखा- घर से दूर, एक दूसरे घर में। थैंक यू @bulgarihotels, इतनी अच्छी मेजबानी के लिए।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीरें साझा की।

फैंस ने भी पोस्ट की तारीफ की
एक यूजर ने लिखा- मालती दुनिया की सबसे प्यारी बच्ची है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे यकीन है कि एक दिन मालती, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस से भी ज्यादा पॉपुलर होगी। फैंस को भी प्रियंका चोपड़ा की ये फैमिली फोटोज बहुत अच्छी लगीं।

ईशा अंबानी के होली बैश में प्रियंका का लुक लोगों को पसंद आया था
हाल ही में ईशा अंबानी और बुल्गारी ने ‘ए रोमन होली’ बैश थीम रखी थी। ये पार्टी अंबानी के घर एंटीलिया में हुई। इस मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को स्पॉट किया गया, जहां प्रियंका का लुक लोगों को काफी पसंद आया। प्रियंका पीच हाई-स्लिट साड़ी पहने नजर आईं। लेकिन सबसे खास बात थी उनका नेकलेस। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने जो नेकलेस पहना था, वो बुल्गारी ब्रांड का था। इस नेकलेस में हीरे और हरे टूमलाइन स्टोन जड़े थे। नेकलेस की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए बताई गई।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी।

ग्रीस में किया था निक ने प्रपोज
तीसरी डेट में निक समझ गए कि प्रियंका ही वह लड़की है जिससे वह शादी करना चाहते थे। निक के मुताबिक उन्होंने प्रियंका को उनके बर्थडे पर प्रपोज नहीं किया। उन्होंने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था। निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए रिंग खरीदी थी।

निक ने घुटने के पर बैठकर प्रियंका से कहा-क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं। 45 सेकंड खामोशी के बाद प्रियंका ने हां कह दिया। वहीं निक के भाई जो जोनास ने भी दोनों को लेकर एक इंटरव्यू में बताया-जब पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में निक ने प्रियंका को मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तो वो एकदम क्लीन बोल्ड हो गया था।