‘इक्का’ से 29 साल पहले इस फिल्म में साथ दिखे थे सनी और अक्षय खन्ना, हुआ था 450 परसेंट प्रॉफिट

‘इक्का’ से 29 साल पहले इस फिल्म में साथ दिखे थे सनी और अक्षय खन्ना, हुआ था 450 परसेंट प्रॉफिट


सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इसके जरिए दोनों करीब तीन दशक के बाद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. इससे पहले दोनों स्टार्स ने साल 1997 में स्क्रीन शेयर की थी. उनकी उस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था और टिकट खिड़की पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन करते हुए फिल्म 450 परसेंट मुनाफा कमा ले गई थी. आज भी दोनों की वो फिल्म भारतीय सिनेमा की शानदार फिल्मों में से एक है.

29 साल पहले साथ दिखे थे सनी देओल और अक्षय खन्ना

सनी देओल बॉलीवुड में 43 सालों से बतौर लीड एक्टर काम कर रहे हैं. उनका डेब्यू साल 1983 में ‘बेताब’ से हुआ था. वहीं अक्षय खन्ना ने अपने कदम हिंदी सिनेमा में साल 1997 में रखे थे. उनकी पहली फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ थी. इसके बाद वो इसी साल फिल्म ‘बॉर्डर’ में नजर आए थे. करियर की दूसरी ही फिल्म में उन्हें सनी देओल जैसे दिग्गज के साथ काम करने का मौका मिला था.

ये भी पढ़ें: ‘मैं पत्ते के जैसे कांप रही थी…’, सनी देओल संग गाड़ी वाले सीन में डर गई थीं दीया मिर्जा, गले लगने के लिए ली थी परमिशन

‘बॉर्डर’ ने रचा था इतिहास

बॉर्डर की रिलीज के 29 साल पूरे हो चुके हैं. ये फिल्म 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय खन्ना ने धर्मवीर और सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म का हिस्सा पूजा भट्ट, शरबानी मुखर्जी, राखी गुलजार, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी थे. 

फिल्म का डायरेक्शन जे.पी. दत्ता ने किया था. 2 घंटे 56 मिनट की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. बॉर्डर को बनाने में मेकर्स ने 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे. इस वॉर एक्शन फिल्म ने टिकट खिड़की पर 450 परसेंट का तगड़ा प्रॉफिट कमाकर धूम मचा दी थी. फिल्म ने भारत में 39.30 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये साल 1997 की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म बनी थी. बॉर्डर को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 10 करोड़ बजट और 634% प्रॉफिट, 40 दिनों से बॉक्स ऑफिस लूट रही ये मराठी फिल्म, कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

कब रिलीज होगी ‘इक्का’?

बात ‘इक्का’ की करें तो इसमें सनी देओल एक वकील के किरदार में नजर आएंगे. ये कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना के अलावा दीया मिर्जा भी नजर आएंगी. इसका डायरेक्शन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है.