खेतों के बीच साही के साथ खेलती दिखी बच्ची, इस Cute Video पर फिदा हुए लाखों लोग

खेतों के बीच साही के साथ खेलती दिखी बच्ची, इस Cute Video पर फिदा हुए लाखों लोग


सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में एक छोटी बच्ची हरे-भरे धान के खेतों के बीच एक नन्हे साही के साथ खेलती और दौड़ती नजर आती है. बच्ची और जंगली जानवर के बीच की मासूम दोस्ती देखकर लोग हैरान भी हैं और खुश भी. कई यूजर्स ने इस खूबसूरत नजारे की तुलना डिज्नी फिल्मों से कर दी और बच्ची को “रियल लाइफ डिज्नी प्रिंसेस” तक कह डाला.

खेतों के बीच दिखी मासूम दोस्ती

वायरल वीडियो में गुलाबी रंग की फ्रॉक पहने एक छोटी बच्ची खेतों के बीच बनी पतली मेड़ पर दौड़ती दिखाई देती है. उसके हाथ में एक छोटा काले रंग का जानवर भी नजर आता है, जिसे कई लोगों ने सिवेट कैट बताया है. वहीं एक नन्हा साही उसके पीछे-पीछे आराम से चलता रहता है. चारों ओर फैले हरे-भरे धान के खेत, पानी से भरे खेत और ऊंचे-ऊंचे पेड़ इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना देते हैं. बच्ची और साही के बीच का अपनापन लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

वीडियो की जगह को लेकर छिड़ी बहस

यह वीडियो सबसे पहले एक श्रीलंकाई न्यूज अकाउंट ने शेयर किया गया था और दावा किया गया कि वीडियो श्रीलंका का है. बाद में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस दावे पर सवाल उठाए. कुछ लोगों का कहना है कि बच्ची बांग्ला भाषा बोल रही है और वीडियो बांग्लादेश का है. कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि इस वीडियो को गलत देश के नाम से शेयर किया जा रहा है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो वास्तव में किस देश का है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कोलकाता की ट्यूशन टीचर ने दिखाया स्टूडेंट्स का प्यार, खाने की प्लेट देखकर लोग बोले- किस्मत हो तो ऐसी

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बच्ची की मासूमियत के कायल हो गए. एक यूजर ने लिखा, “बचपन की असली मासूमियत यही होती है.” दूसरे ने कहा, “ऐसा खूबसूरत नजारा बनाने के लिए किसी स्पेशल इफेक्ट की जरूरत नहीं होती.” कई लोगों ने इसे अब तक का सबसे प्यारा वीडियो बताया. वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी सलाह दी कि जंगली जानवर चाहे कितने भी शांत क्यों न दिखें, उनके साथ सावधानी बरतनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: तुम भी मदद करना…पेट्रोल पंप पर बारिश में भीगे नोट नहीं आए काम तो अंकल ने की मदद, वायरल वीडियो