Rewa Information : संजय गांधी अस्पताल, गांधी मेमोरियल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के 800 कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर

Rewa Information : कई महीनों से वेतन ना मिलने से नाराज अस्पतालों के कर्मचारियों ने एक दिन पहले ही अस्पताल प्रबंधन को अल्टीमेटम दे दिया था। जब तक वेतन नहीं मिल जाता हमारी हड़ताल जारी रहेगी।

By Shyam Mishra

Publish Date: Tue, 19 Mar 2024 01:51 PM (IST)

Up to date Date: Tue, 19 Mar 2024 01:51 PM (IST)

Rewa News : संजय गांधी अस्पताल, गांधी मेमोरियल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के 800 कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर

HighLights

  1. स्कूल वाले बच्चों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं।
  2. हड़ताल पर गए कर्मी बोले- 8 माह से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।
  3. वार्ड बॉय, सफाई कर्मी, आउटसोर्स कर्मी, गॉर्ड शामिल हैं।

Rewa Information : नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। शहर के संजय गांधी, गांधी मेमोरियल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधिकांश कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। जिनमें वार्ड बॉय, सफाई कर्मी, आउटसोर्स कर्मचारी और गॉर्ड शामिल हैं। सोमवार से शुरू हुई ये हड़ताल अनिश्चित कालीन हैं। लगभग 800 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। पिछले कई महीनों से वेतन ना मिलने से नाराज अस्पतालों के कर्मचारियों ने एक दिन पहले ही अस्पताल प्रबंधन को अल्टीमेटम दे दिया था।

8 माह से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है

आउटसोर्स कर्मचारी शिवनारायण समदड़िया ने बताया कि पिछले 8 माह से उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। कभी 18 तारीख तो कभी 20 तारीख को वेतन आता है। कभी-कभी तो पूरे महीने वेतन ही नहीं आता है। मैं किराये के मकान में रहता हूं। ऐसे में मकान मालिक कमरा खाली करने के लिए बोल रहा है। मासिक वेतन ना मिलने के कारण मैं कमरे का किराया तक नहीं चुका पा रहा हूं।

स्कूल वाले बच्चों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं

आउटसोर्स कर्मचारी बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार हम आश्वासन से नहीं मानने वाले हैं। कई ऐसे कर्मचारी हैं जो वेतन ना मिलने के कारण बच्चों की फीस समय से नहीं भर पाए हैं। बच्चों की परीक्षाओं का समय चल रहा है। ऐसे में स्कूल वाले बच्चों पर फीस जमा करने का दबाव बना रहे हैं। लेकिन अस्पताल प्रबंधन कभी भी हमारा वेतन समय से नहीं देता है। जब तक वेतन नहीं मिल जाता हमारी हड़ताल जारी रहेगी।

  • ABOUT THE AUTHOR

    पटना में 2005 में जागरण समूह के दैनिक जागरण से शुरुआत की। 2017 में दैनिक जागरण प्रयागराज (तब इलाहाबाद) में सेवाएं दीं। 2023 से जागरण समूह के www.naidunia.com से जुड़े। वर्तमान में सीनियर सब एडिटर के पद पर जबलपु