सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, एक दिन में कितना बदला भाव? जानिए आज का ताजा रेट

सोना-चांदी फिर हुए सस्ते, एक दिन में कितना बदला भाव? जानिए आज का ताजा रेट


Gold- Silver Price Today: सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर है. 30 जून 2026 को सर्राफा बाजार में दोनों की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन आज गोल्ड और सिल्वर दोनों नरम दिखाई दिए. 

एक दिन में कितना बदला सोने का भाव?
आज 24 कैरेट सोना करीब ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा. कल के मुकाबले इसमें करीब ₹800 से ₹1,000 तक की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं 22 कैरेट सोना भी करीब ₹700-₹900 तक सस्ता हुआ है. 

बदलाव के लिए रहें तैयार! कल एलपीजी के रेट पर आ सकता है बड़ा अपडेट, जानें आज की कीमत?

चांदी में भी आई नरमी
चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली. एक किलो चांदी का भाव करीब ₹2.23 लाख के आसपास रहा, जो कल के मुकाबले लगभग ₹2,000-₹3,000 तक कम है. 

शहर अनुसार में आज सोने का रेट-

शहर का नाम 24K सोने का भाव (प्रति ग्राम)
दिल्ली 14207
मुंबई 14192
नोएडा 14207
कोलकाता 14192
पटना 14192
चेन्नई 14508
बेंगलुरु 14192
लखनऊ 14207
हैदराबाद 14192

30 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए दिल्ली से पटना तक आज का रेट

शहर अनुसार आज चांदी का रेट-

शहर का नाम चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)
दिल्ली  239900
नोएडा 239900
कोलकाता 239900
पटना 239900
चेन्नई 244900 
बेंगलुरु 239900
लखनऊ 239900
हैदराबाद 244900

क्यों सस्ता हुआ सोना?
बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक डॉलर मजबूत हुआ है और निवेशकों ने मुनाफावसूली की है. अमेरिकी ब्याज दरों को लेकर चिंता बनी हुई है. इन्हीं वजहों से सोने-चांदी पर दबाव देखने को मिल रहा है. 

क्या अभी खरीदना सही रहेगा?
अगर आप शादी या लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सोना खरीदना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स इसे अच्छा मौका मान रहे हैं. लगातार तेजी के बाद आई यह गिरावट खरीदारों को राहत दे सकती है.

घर खरीदें या SIP करें? करोड़पति बनने का सबसे सुरक्षित रास्ता कौन सा है, कहां तेजी से बढ़ेगा आपका पैसा?