अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने कड़ी निंदा की और इसे बिना किसी उकसावे के जानबूझकर किया गया हमला और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सीधा खतरा बताया. पाकिस्तान के हमले में कई आम नागरिकों की मौत हुई है. भारत ने जान गंवाने वाले परिवारों के प्रति गहरा दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.
‘क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बड़ा खतरा’
भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘भारत अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान गई है. पाकिस्तान की यह खुली आक्रामकता अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला है और क्षेत्रीय शांति व स्थिरता के लिए सीधा खतरा है.’
मंत्रालय ने कहा, ‘भारत उन अफगान परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है. साथ ही अफगानिस्तान की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के प्रति अटूट समर्थन दोहराता है.’ विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा, ‘यह पाकिस्तान के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लगातार जारी रहने और अपनी सीमाओं के बाहर हिंसा की हताशापूर्ण हरकतों के जरिए अपनी अंदरूनी नाकामियों को बाहरी कारणों से जोड़ने की उसकी बेकार कोशिश को दिखाता है.’
‘ईरान से समझौते के बाद अमेरिका की टीम मॉस्को आएगी…’, पुतिन का चौंकाने वाला दावा, जानें क्या होने वाला है वहां?
PAK का क्या कहना?
पाकिस्तान ने सोमवार (29 जून) को कहा कि उसके सुरक्षाबलों ने अफ़गान सीमा के पास 29 चरमपंथियों को मार गिराया. इस बीच, तनाव बढ़ने के चलते पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक-दूसरे के राजनयिक प्रतिनिधियों को बुलाकर विरोध दर्ज कराया.
India strongly condemns air-strikes by Pakistan on Afghan territory
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) June 29, 2026
अफगानिस्तान ने लगाए ये आरोप
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में आरोप लगाया गया कि रिहायशी इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 36 आम नागरिकों की मौत हो गई और 163 अन्य घायल हो गए. इसने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवीय सिद्धांतों और अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के इन आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
अमेरिका को जंग में उलझाकर और पावरफुल हुआ ईरान, नई पीढ़ी के घातक ड्रोन और मिसाइलें बनाईं



.jpg)

